एक्सप्लोरर

Confirm Ticket: होली की छुट्टियों में घर जानें की कर रहे तैयारी, तो ऐसे मिलेगी कन्फर्म रेलवे टिकट

Tatkal Ticket Booking: होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चला रही है. जिसमें आपको तत्काल टिकट बुकिंग करने की सुविधा मिलती है. जानिए कैसे

Indian Railway Confirm Ticket Booking: अगर आप होली (Holi 2023) के त्यौहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) से आपको यात्रा करनी है. ऐसे में अक्सर लोगों को कन्फर्म टिकट (Confirm Ticket) नहीं मिलने के कारण अपना बना बनाया प्लान कैंसिल करना पड़ जाता है. लेकिन अब आप थोड़ी समझदारी के साथ उसी ट्रेन में अपनी सीट को कन्फर्म भी कर सकते है. हम आपको इस खबर में रेलवे से जुड़ी कन्फर्म टिकट की बुकिंग सुविधा के बारे में बताने जा रहे है. यह जानकारी आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. 

ट्रैवल लिस्ट में जोड़े नाम 

आप जब भी आपके सफर के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग करवाने जाते है, तो ट्रैवल लिस्ट का ऑप्शन मिलता है. ट्रैवल लिस्ट का मतलब है कि, जो भी लोग ट्रेन में सफर करने जा रहे है. वह लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं. इसका फायदा होता है कि जब भी तत्काल ट्रेन टिकट की बुकिंग शुरू होगी, तो आपको नाम दर्ज करने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी, आपको आसानी से कन्फर्म टिकट बुक मिलेगी. 

तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा  

भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से आपको तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) की सुविधा का लाभ मिलता है. अगर आप ट्रैवल लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना चाहते है, तो आपको IRCTC अकाउंट में My Profile में जाना होगा. इसमें आपको Master List नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें जो लोग सफर करने जा रहे है, उन सभी लोगों के नाम दर्ज करने होंगे. इसके बाद आप AC तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10.00 बजे से कर सकते है. वही स्लीपर क्लास (SL) की टिकट बुकिंग सुबह 11.00 बजे से शुरू हो जाती है. 

ऐसे बुक करे ट्रेन में तत्काल टिकट 

  • आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट (irctc.co.in) या मोबाइल ऐप (Moblie app) में जाकर अकाउंट क्रिएट कर सकते है.
  • इसके लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना जरूरी है.
  • इसके बाद होम पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें. 
  • इसके बाद प्लान माई जर्नी पर क्लिक करें.
  • तारीख और ट्रेन सेलेक्ट कर टिकट की कैटेगरी चुनें.
  • ट्रेन की लिस्ट सामने आने के बाद तत्काल का कोटा सेलेक्ट करें.
  • ट्रेन और उसका क्लास सिलेक्ट करने पर आपको पता चल जाएगा कि सीट खाली है या नहीं, देख ले.
  • सीट मिलने पर Book Now पर क्लिक करें, अपना नाम, उम्र, लिंग और बर्थ टाइप करें.
  • अपना मोबाइल नंबर और वैरिफिकेशन कोड डालें.
  • आप कैसे पेमेंट करना चाहते हैं उस ऑप्शन का चुनाव करें.
  • Ticket के लिए पेमेंट करने के बाद अपने ई-टिकट का प्रिंट ले सकते है. 

ये भी पढ़ें

LPG Price Hike: चुनावों के बाद एलपीजी सिलेंडर के बढ़ाए गए दाम, महंगाई से परेशान लोगों की और बढ़ेगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget