एक्सप्लोरर

इस भारतीय डिलीवरी ब्वॉय ने खड़ी कर दी 2 लाख करोड़ की कंपनी, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

इस भारतीय बिजनेसमैन की कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे. खुद को दुनिया के सामने डिलीवरी ब्वॉय बताने वाला यह शख्स 2,38,281 करोड़ की कंपनी का फाउंडर है.

शाहरुख खान की फिल्म रईस में एक डायलॉग है "अम्मी जान कहती थीं, कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता." शायद यह डायलॉग भारत के एक बड़े बिजनेसमैन के अंदर घर कर गया. यही वजह है कि करोड़ों का मालिक होने के बाद भी यह शख्स खुद को दुनिया के सामने डिलीवरी ब्वॉय दिखाता है. चलिए आज आपको इस भारतीय बिजनेसमैन और उसकी 2 लाख 38 हजार 281 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी की कहानी बताते हैं.

कौन ये है बिजनेसमैन

हम जिस बिजनेसमैन की बात कर रहे हैं उनका नाम है दीपेंद्र गोयल. दीपेंद्र गोयल जोमैटो के फाउंडर और CEO हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि हम दीपेंद्र गोयल को डिलीवरी ब्वॉय क्यों कह रहे हैं. दरअसल, ऐसा खुद दीपेंद्र गोयल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है. उन्होंने अपने एक्स के आधिकारिक अकाउंट पर खुद को डिलीवरी ब्वॉय एट जोमैटो और ब्लिंकिट लिखा है. इसके अलावा कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जोमैटो के लिए फूड डिलीवरी भी की थी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.


इस भारतीय डिलीवरी ब्वॉय ने खड़ी कर दी 2 लाख करोड़ की कंपनी, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे

कैसे बनी जोमैटो

जोमैटो से पहले आप दीपेंद्र गोयल की कहानी जानिए. दीपेंद्र गोयल एक साधारण परिवार से थे. उनके माता-पिता दोनों शिक्षक थे. अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ से पूरी करने के बाद, उन्होंने 2001 में जेईई एडवांस की परीक्षा पास की और दिल्ली आईआईटी में एडमिशन ले लिया. यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, दीपेंद्र गोयल ने बैन एंड कंपनी में नौकरी शुरू कर दी. नौकरी के दौरान उन्हें समझ आया कि ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोग खाना ऑर्डर करते हैं, लेकिन उनके पास कोई बढ़िया फूड डिलीवरी एप्लीकेशन नहीं है.

इसके बाद दीपेंद्र गोयल ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया और अपने दोस्त पंकज चड्ढा के साथ मिलकर उन्होंने फूडीबे नाम की फूड डिलीवरी कंपनी बनाई. बाद में इसी कंपनी को साल 2010 में उन्होंने जोमैटो में रीब्रांड कर दिया. आज यही जोमैटो भारतीय बाजार में छाया हुआ है और हर रोज इस ऐप पर लाखों लोग खाना ऑर्डर करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सच में मार्केट क्रैश होने वाला है? एक्सपर्ट ने कहा- इस अंक से नीचे गया Sensex तो हो जाएं सावधान

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget