एक्सप्लोरर

Tech World: तकनीक की दुनिया का बादशाह बनेगा भारत, अश्विनी वैष्णव ने बता दिया समय

Fintech Festival India 2024: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मानना है कि जैसे-जैसे भारत की आर्थिक ताकत बढ़ती जाएगी, टेक की दुनिया में भारत का दबदबा भी बढ़ता जाएगा...

तकनीक की दुनिया में आने वाला समय भारत का है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर सेमीकंडक्टर तक के मामले में भारत का जलवा पूरी दुनिया में चलने वाला है. ऐसा मानना है केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का, जो बुधवार को तकनीक से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे.

अश्विनी वैष्णव को इस बात का भरोसा

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को फिनटेक फेस्टिवल इंडिया 2024 (Fintech Festival India 2024) में हिस्सा ले रहे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि एक बार जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल कर लेगा, वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर सेमीकंडक्टर तक के मामले में टेक्नोलॉजी का वर्ल्ड लीडर बन सकता है.

उन्होंने कहा- कल्पना करिए कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारत क्या कर सकता है, भारत के पास कई सारी नई चीजें करने के लिए कितनी आर्थिक ताकत होगी. हमारा अपना सुपरकम्प्यूटिंग चिप, सेमीकंडक्टर फैब, एआई मॉडल, इंफ्रास्ट्रक्चर- हर पॉइंट पर हम वाकई में अच्छे वर्ल्ड लीडर बन सकते हैं.

प्रमुख वैश्विक आर्थिक ताकत बना भारत

दरअसल पिछले कुछ सालों में भारत दुनिया की सबसे प्रमुख आर्थिक ताकतों में एक बनकर उभरा है. भारत लगातार वैश्विक आर्थिक प्रगति की दशा-दिशा निर्धारित कर रहा है. यही कारण है कि आईएमएफ से लेकर वर्ल्ड बैंक तक तमाम अंतरराष्ट्रीय संगठन व संस्थान भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का इंजन और ग्लोबल इकोनॉमी का ब्राइट स्पॉट बता रहे हैं.

2027 तक मिल जाएगा तीसरा पायदान

भारत अभी करीब 3.75 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. तीसरे और चौथे पायदान पर काबिज जर्मनी और जापान की अर्थव्यवस्था का साइज अब बहुत दूर नहीं है. दोनों देशों की जीडीपी 4-4 ट्रिलियन डॉलर के आस-पास है. ऐसे में भारत का तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना अब बहुत समय की बात नहीं रह गई है. विभिन्न अनुमान बताते हैं कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएगी. तक भारत से आगे सिर्फ अमेरिका और चीन रहेंगे.

टेक की दुनिया में ऐसे बढ़ रहा वजन

अर्थव्यवस्था की इस तरक्की के साथ-साथ टेक वर्ल्ड भी कदमताल कर रहा है. केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले भारत 98 फीसदी मोबाइल फोन का आयात कर रहा था, आज 99 फीसदी मोबाइल फोन देश में ही बन रहे हैं. पिछले साल भारत ने 11 बिलियन डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात किया, जो आने वाले सालों में 50-60 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ने 10 लाख नौकरियां पैदा की हैं. यह आंकड़ा अगले कुछ साल में बढ़कर 25 लाख तक पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: अब तक नहीं मिला पेडिंग रिफंड? इस तारीख तक खाते में आ जाएगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
हवाईजहाज में क्यों नहीं बैठ रहे लोग? घट रही यात्रियों की संख्या, क्या सिर्फ महंगा सफर है कारण?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget