एक्सप्लोरर

2047 तक भारत बन जाएगा दुनिया का सबसे अमीर देश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया क्यों होगा ऐसा

India Economy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि साल 2047 तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश बन जाएगा.

India Economy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से आगे बढ़ने का जिक्र करते हुए इसके वर्ष 2047 तक दुनिया का सबसे धनवान देश बन जाने का भरोसा जताया. राजनाथ ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में 25,500 गरीब परिवारों को नि:शुल्क भूखंड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही है.

रक्षा मंत्री ने जताया भरोसा

उन्होंने कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गए हैं. दुनिया के अर्थशास्त्री कह रहे हैं कि 2027 तक भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा." इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारत 2047 तक दुनिया का सबसे बड़ा धनवान देश हो जाएगा."

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है भारत- राजनाथ सिंह

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले आठ साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भारत हथियार, गोला-बारूद और टैंक दुनिया के दूसरे देशों से मंगवाता था लेकिन मौजूदा सरकार ने तय किया कि रक्षा से जुड़े मिसाइल सहित सभी सामान भारत में बनाया जाएगा. उन्होंने कहा, "हम रक्षा के मामले में भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं."

भारत एक ताकतवर देश बन गया है- राजनाथ सिंह

सिंह ने कहा, 'हम अक्षरशः अपने वादे को पूरा करते हैं. आजाद भारत में नेताओं की कथनी और करनी अलग होने के कारण उन पर से जनता का विश्वास उठता चल गया. लेकिन भाजपा ने इसे बदला है. हमने जब जो कहा, वो पूरा किया.' उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को भाषण देकर समाप्त नहीं किया जाता है, इसके लिए व्यवस्था में बदलाव लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाकर प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है. रक्षा मंत्री ने कहा, 'आज भारत एक ताकतवर देश बन गया है. भारत अब पहले जैसा भारत नहीं रहा है. भारत बदल चुका है.'

ये भी पढ़ें

Railway Budget: रेलवे को इस बार मिलेंगे ये खास तोहफे! मिल सकता है 20 फीसदी ज्यादा बजटीय आवंटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget