एक्सप्लोरर

भारत के लिए राहत! चीन-कनाडा-मैक्सिको की तरह नहीं, भारत के लिए अलग टैरिफ कैटगरी के US ने दिए संकेत

US Tariff: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होने जा रहा है. इस बीच, अमेरिकी अधिकारियों ने भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा से अलग कैटेगरी टैरिफ में रखने के संकेत दिए हैं.

US Tariff: अमेरिका से भारत के लिए टैरिफ से जुड़ी एक अच्छी खबर आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका भारत को चीन, मेक्सिको और कनाडा से अलग कैटेगरी टैरिफ में रखने के संकेत दिए हैं. भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में व्यापार समझौते पर आमने-सामने बातचीत शुरू हुई. इस दौरान संबंधित अमेरिकी अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को बातों ही बातों में यह संकेत दे दिया कि टैरिफ के मामले में भारत के साथ चीन, मैक्सिको और कनाडा जैसा बर्ताव नहीं किया जाएगा. 

अब बात पर फोकस करें दोनों देशों के अधिकारी

दोनों देशों के व्यापार अधिकारियों के बीच यह बैठक एक ऐसे समय में हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होने वाला है. इस साल जनवरी में दूसरी बार राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप ने चीन के साथ ट्रेड वॉर छेड़ दी. साथ ही कनाडा और मैक्सिको पर भी टैरिफ का ऐलान कर दिया. दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच यह तीन दिवसीय वार्ता में दोनों देश एक ऐसे फ्रेमवर्क पर फोकस करेंगे, जिससे फायदा दोनों को हो. 

भारत से अमेरिका का खास है रिश्ता

बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच यह बैठक हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अमेरिकी दौरे के बाद हो रही है. यहां उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रेयर और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से मुलाकात की थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बातचीत की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा है, ''अब यह पूरी तरह से क्लियर हो चुका है कि अमेरिका भारत को चीन, मैक्सिको और कनाडा जैसे देशों के साथ जोड़कर नहीं देखता है.''

वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में भारतीय अधिकारी और अमेरिका के सहायक व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच की अध्यक्षता में अमेरिकी दल के बीच बुधवार को 'भारत-अमेरिका फास्ट ट्रैक मैकेनिज्म' पर चर्चा शुरू हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है.

 

ये भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट होने वाली कारों पर लगाया 25% ऑटो टैरिफ, भारत पर क्या असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget