एक्सप्लोरर

इन देशों के साथ कुछ सालों में बढ़ जाएगा भारत का कारोबार, मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन बनेगा हिंदुस्तान

Indian Economy: भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. 2033 तक भारत का कुल व्यापार सालाना 1.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की भी उम्मीद जताई जा रही है.

Indian Economy: भारत के कुल व्यापार के 2033 तक 6.4 परसेंट की सीजीआर के साथ बढ़कर सालाना 1.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. बीसीजी की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. इसके पीछे एक बड़ी वजह ऐसी कंपनियां है, जो चीन की जगह भारत से सप्लाई के बारे में सोच रही हैं. 

अमेरिका के साथ भी बढ़ जाएगा भारत का व्यापार

भारत में सरकार मैन्युफैक्चरिंग को लगातार बढ़ावा दे रही है, भारत के पास बड़ी तादात में ऐसा वर्कफोर्स है जिनकी लागत कम है, इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से सुधार किया जा रहा है, इससे भारत की स्थिति मजबूत हो रही है. नतीजतन, भारत विदेशी निवेश और व्यापार सहयोग के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है. अगले दशक तक अमेरिका के साथ भारत का व्यापार दोगुने से अधिक होने का अनुमान है, जो 2033 तक 116 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा. यह दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच गहरे होते राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाता है, खासकर डिफेंस और टेक्नोलॉजी के सेक्टर में. 

इन देशों के साथ भी बढ़ेगा भारत का व्यापार

इसके अलावा, यूरोपीय यूनियन, आसियान और अफ्रीका के साथ भी व्यापार 80 परसेंट तक बढ़ है. खासतौर पर, जापान और मर्कोसुर जैसे देशों के साथ भारत का व्यापार लगभग दोगुना होने का अनुमान है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के साथ इसका व्यापार तीन गुना से अधिक होने वाला है.  इसके अलावा, रूसी हाइड्रोकार्बन के बढ़ते आयात के चलते रूस के साथ व्यापार में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. 

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की स्थिति होगी मजबूत

इतना ही नहीं, भारत, तुर्की और अफ्रीका के साथ यूरोप के व्यापार में भी तेजी आने की उम्मीद है. इससे ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की स्थिति मजबूत होगी. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यूरोपियन यूनियन के साथ भारत का व्यापार मजबूत होगा. भारत और चीन के बीच सीमा विवाद से आर्थिक तनाव बढ़ता जा रहा है. इसके चलते भारत संवेदनशील क्षेत्रों में चीनी निवेश को लेकर सतर्क है और इसे किसी बड़े बिजनेस पार्टनर की तलाश है. 

ये भी पढ़ें: 

Elon Musk on TikTok: क्या एलन मस्क खरीदेंगे टिकटॉक? खुद टेस्ला के CEO ने अब कर दिया क्लियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
अगले 5 दिनों में कमाई कराने आ रहे 9 IPO, दांव लगाने से पहले जानें प्राइस बैंड और GMP
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget