एक्सप्लोरर

India's Export: चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगा देश का निर्यात, जानिए क्या बोले पीयूष गोयल?

India's Export Hike 2021: पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि निर्यात में तेज इजाफे को देखते हुए देश से वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है.

India's Export Hike: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि निर्यात में तेज इजाफे को देखते हुए देश से वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है. प्रारंभिक व्यापार आंकड़ों के मुताबिक, देश में वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अप्रैल-नवंबर के दौरान 262.46 अरब डॉलर रहा. यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 174.15 अरब डॉलर के मुकाबले 50.71 फीसदी अधिक है.

जानें क्या बोले पीयूष गोयल?
गोयल ने कहा, ‘‘हमारा निर्यात पिछले आठ महीनों से लगातार 30 अरब डॉलर से ऊपर रहा है. हमारा निर्यात अभी 260 अरब डॉलर पहुंच गया जो विछले साल के 12 महीनों में 290 अरब डॉलर था. यानी हम नौवें महीने में पिछले साल के निर्यात के आंकड़े को पीछे छोड़ देंगे और उम्मीद है कि यह 2021-22 में रिकॉर्ड 400 अरब डॉलर का होगा.’’

बढ़ रहा है देश का आयात
उद्योग मंडल सीआईआई (Confederation of Indian Industry) भागीदारी सम्मेलन, 2021 में गोयल ने कहा कि देश का आयात भी बढ़ रहा है और इस प्रकार अन्य देशों को भारत के साथ कारोबार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का विस्तार करने के अवसर प्रदान कर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल-नवंबर, 2021 के दौरान आयात 75.39 प्रतिशत बढ़कर 384.44 अरब डॉलर का हो गया.

मित्र राष्ट्रों को समर्थन देगा भारत
कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का प्रयास किया है और विभिन्न देशों को टीके, चिकित्सा सामान तथा मास्क समेत अन्य संबंधित उत्पादों की आपूर्ति के माध्यम से पूरा सहयोग देने की पूरी कोशिश की. उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत मित्र राष्ट्रों का समर्थन देना जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें: 

Modi Government: बड़ी खबर! केंद्र सरकार क्या आपके खाते में भी ट्रांसफर करेगी 4000 रुपये, जानें क्या है पूरा मामला? 

7th Pay Commission: 18 महीने के DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, जानें किस दिन पीएम मोदी दे सकते हैं पैसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 9000 से ज्यादा की गिरावट; चेक करें रेट
भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी 9000 से ज्यादा की गिरावट; चेक करें रेट
देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त
देश में TV, फ्रिज और गाड़ियों का उत्पादन बढ़ा, रोजमर्रा के सामानों की रफ्तार सुस्त

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget