एक्सप्लोरर

India GDP: दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े ने किया निराश, घटकर 5.4 फीसदी पर आई आर्थिक विकास दर

India GDP Data 2024: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में भारत की आर्थिक विकास दर 5.4 फीसदी पर आई है. सांख्यिकी और क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से ये जीडीपी डेटा जारी किया गया है.

India GDP Data 2024: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2024) में भारत की आर्थिक विकास दर 5.4 फीसदी पर आई है. सांख्यिकी और क्रियान्वयन मंत्रालय की ओर से ये जीडीपी डेटा जारी किया गया है. इसको अगर पिछले साल के मुकाबले देखा जाए तो वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 8.1 फीसदी पर रही थी. इस लिहाज से इस साल की दूसरी तिमाही में आर्थिक विकास दर के 5.4 फीसदी के आंकड़े ने निराश किया है.

महंगाई दर के उछाल के साथ जीडीपी पर पड़ा असर

रिटेल खाद्य महंगाई दर के उछाल और कॉरपोरेट के नतीजों में गिरावट के चलते जीडीपी का डेटा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. रिजर्व बैंक ने भी ग्रोथ के अनुमान को धीमा किया था और इसके पीछे मुख्य कारण महंगाई दर में इजाफा ही है.

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कैसी थी जीडीपी दर

वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से जून की पहली तिमाही में जीडीपी दर 6.7 फीसदी रही थी जो कि पिछले पांच तिमाही में सबसे कम जीडीपी का आंकड़ा रहा था. आरबीआई ने 9 अक्टूबर को पिछली मौद्रिक समिति की बैठक के एमपीसी ऐलानों में वित्त वर्ष 25 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि यानी रियल जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. 

रियल GVA के लिए क्या है आंकड़ा

इन आंकड़ों के बाद भी वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में रियल जीवीए यानी ग्रॉस वैल्यू एडिशन ने 6.2 फीसदी की वृद्धि दर हासिल की है. दूसरी तिमाही में रियल ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) का डेटा जानें तो ये 5.6 फीसदी पर आया है जो कि इसके पिछले साल की दूसरी तिमाही में 7.7 परसेंट के मुकाबले काफी कम रहा है. नॉमिनल जीवीए ग्रोथ भी घटी है और ये दूसरी तिमाही में 8.1 परसेंट पर दिखी है जो कि इससे पिछले साल की समान तिमाही में 9.3 फीसदी पर रही थी. 

मैन्यूफैक्चरिंग में धीमी ग्रोथ का असर जीडीपी पर दिखा

मैन्यूफैक्चरिंग में धीमी ग्रोथ रही और ये दूसरी तिमाही में 2.2 फीसदी पर आ गिरी है. इसके अलावा माइनिंग सेक्टर में ये निगेटिव में चली गई है. माइनिंग सेक्टर की आर्थिक विकास दर -0.1 फीसदी पर आ गई है.

कृषि सेक्टर की कैसी रही ग्रोथ

कृषि सेक्टर की ग्रोथ पिछले चार तिमाही के बाद कुछ सुधार हासिल करती दिखाई दे रही है और ये 3.5 फीसदी की ग्रोथ रेट हासिल करने में कामयाब रही है.

कंस्ट्रक्शन सेक्टर का रिपोर्ट कार्ड

कंस्ट्रक्शन सेक्टर के रिपोर्ट कार्ड में अच्छा डेटा देखने को मिल रहा है और ये दूसरी तिमाही में बढ़कर 7.7 फीसदी पर पहुंच गया है.

सर्विस सेक्टर का हाल भी अच्छा रहा

सर्विस सेक्टर का हाल दूसरी तिमाही में अच्छा रहा है और ये शानदार 7.1 फीसदी पर आया है. इसके पीछे ट्रेड, होटल्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के 6 फीसदी ग्रोथ के आंकड़े का अच्छा हाथ रहा है.

ये भी पढ़े

Stock Market Closing: जीडीपी डेटा से पहले शेयर बाजार में हरियाली, क्यों सेंसेक्स-निफ्टी के लेवल ऊपर हुए बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से दूर-दूर रह रहे PM शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर बने बड़ी वजह, डिफेंस एक्सपर्ट के दावे ने चौंकाया
पाकिस्तान से दूर-दूर रह रहे PM शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर बने बड़ी वजह, डिफेंस एक्सपर्ट के दावे ने चौंकाया
AQI in UP: नोएडा-गाजियाबाद की हवा में फिर से बढ़ा प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सांस लेना हुआ दूभर
नोएडा-गाजियाबाद की हवा में फिर से बढ़ा प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सांस लेना हुआ दूभर
केविन पीटरसन ने कोहली-रोहित की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान, फैन्स के लिए अच्छी खबर
केविन पीटरसन ने कोहली-रोहित की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान, फैन्स के लिए अच्छी खबर
Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काटने वाली है बवाल, एडवांस बुकिंग से पहले दिन ही कर ली इतनी कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काटने वाली है बवाल, एडवांस बुकिंग से पहले दिन ही कर ली इतनी कमाई
Advertisement

वीडियोज

Sansani: नकली प्रेमिका का जानलेवा धोखा | ABP News
SIR Controversy: बंगाल में SIR पर सियासी घमासान, BLO फोरम से सदस्यों ने किया हंगामा | EC
SIR Controversy: क्या TMC वाले 'BLO' धांधली कर रहे हैं?| BLO | EC | Mamata Banerjee
Parliament Winter Session: संसद परिसर में डॉगी लाने पर क्यों मचा बवाल? | Renuka Chowdhury | BJP
Sandeep Chaudhary: फिर घमासान..संसद में होगा कुछकाम! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण |Parliament Session
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान से दूर-दूर रह रहे PM शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर बने बड़ी वजह, डिफेंस एक्सपर्ट के दावे ने चौंकाया
पाकिस्तान से दूर-दूर रह रहे PM शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर बने बड़ी वजह, डिफेंस एक्सपर्ट के दावे ने चौंकाया
AQI in UP: नोएडा-गाजियाबाद की हवा में फिर से बढ़ा प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सांस लेना हुआ दूभर
नोएडा-गाजियाबाद की हवा में फिर से बढ़ा प्रदूषण, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा, सांस लेना हुआ दूभर
केविन पीटरसन ने कोहली-रोहित की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान, फैन्स के लिए अच्छी खबर
केविन पीटरसन ने कोहली-रोहित की टेस्ट क्रिकेट में वापसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान, फैन्स के लिए अच्छी खबर
Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काटने वाली है बवाल, एडवांस बुकिंग से पहले दिन ही कर ली इतनी कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काटने वाली है बवाल, एडवांस बुकिंग से पहले दिन ही कर ली इतनी कमाई
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रैन बसेरे में लगी आग, दो लोगों की मौत
दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रैन बसेरे में लगी आग, दो लोगों की मौत
Video: रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ देख दहल जाएगा कलेजा
रात के अंधेरे में तैरते मगरमच्छ पर नाव से शख्स ने लगा दी छलांग, इसके बाद जो हुआ देख दहल जाएगा कलेजा
भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जानें कौन-सी फोर्स संभालेगी उनकी सुरक्षा की कमान?
भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, जानें कौन-सी फोर्स संभालेगी उनकी सुरक्षा की कमान?
IGNOU Admissions 2026: इग्नू में अगले सेमेस्टर में एडमिशन जारी रखने के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें कब है लास्ट डेट?
इग्नू में अगले सेमेस्टर में एडमिशन जारी रखने के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें कब है लास्ट डेट?
Embed widget