एक्सप्लोरर

India Post Payment Bank के ग्राहकों को मिली खुशखबरी, शुरू हुई WhatsApp बैंकिंग सर्विसेज

IPPB WhatsApp Banking Services: आईपीपीबी ने एयरटेल के साथ मिलकर अपने कस्टमर्स को आसान तरीके से बैंकिंग सर्विसेज मिल सकें, इसकी व्यवस्था करने के लिए इस सेवा की शुरुआत कर दी है.

IPPB WhatsApp Banking Services: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता रखने वालों के लिए बड़ी खबर आई है. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) (India Post Payments Bank (IPPB) ने प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के साथ मिलकर व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा  (WhatsApp Banking Service) शुरू करने की घोषणा कर दी है. संचार मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी.

मोबाइल फोन पर बैंकिंग सर्विसेज

आईपीपीबी कस्टमर्स अब व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस के जरिए अपने मोबाइल फोन पर ही आसानी से बैंकिंग सर्विसेज का उपयोग कर पाएंगे. इस नए सिस्टम में व्हाट्सएप मैसेजिंग समाधान एयरटेल आईक्यू के जरिए कस्टमर्स तक पहुंचाया जाएगा. ये IQ यानि क्लाउड संचार प्लेटफॉर्म की ऐसी सर्विस के रूप में काम करेगा, जो ब्रांड को अपने कस्टमर्स के साथ वॉइस, एसएमएस और व्हाट्सएप चैनलों से जोड़ पाएगा.

आईपीपीबी ने क्या कहा

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के CGM और CSMO गुरशरण राय बंसल ने कहा कि "हमें भारत में डिजिटल और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए भारती एयरटेल के साथ काम करने की खुशी है." आईपीपीबी काफी लंबे समय से डिजिटल इंडिया मिशन के सहभागी के रूप में देश के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है और एयरटेल के साथ मिलकर ग्राहकों को व्हॉट्सऐप पर ही बैंकिंग सॉल्यूशंस मिल पाएंगे, इसकी खुशी है.

Airtel का क्या है कहना

एयरटेल आईक्यू के बिजनेस हेड अभिषेक बिस्वाल ने कहा कि "हम मानते हैं कि टेक्नोलोजी द्वारा संचालित फाइनेंशियल सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं और यह बेस्ट फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स को देश के सबसे दूर के कोने तक पहुंचा सकते हैं. एयरटेल आईक्यू  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को प्रदान की जा रही एक मजबूत, ईजी और सेफ क्लाउड कम्युनिकेशन सुइट है. गौरतलब है कि एयरटेल दुनिया की पहली टेलीकॉम कंपनी है जो व्हाट्सऐप के लिए बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर (बीएसपी) के तौर पर काम करती है.  इस नई व्यवस्था के तहत व्हाट्सएप मैसेजिंग समाधान एयरटेल आईक्यू के जरिए इसे ग्राहकों तक पहुंचाएगा.

क्या-क्या फायदे होंगे इस नई सर्विस से

  • कस्टमर्स द्वार पर सेवा अनुरोध के साथ निकटतम पोस्ट ऑफिस का पता लगाने जैसी सेवाओं का भी फायदा लेंगे.
  • व्हाट्सएप मैसेजिंग से सीधे ग्राहकों की उंगलियों पर बैंक से जुड़ने की सुविधा बढ़ेगी.
  • इससे केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को भी आगे बढ़ाया जाएगा.

कैसे काम करेगा 

एयरटेल आईपीपीबी के साथ बैंक के ऐसे कस्टमर्स को हर महीने करीब 250 मिलियन मैसेज देने के लिए काम कर रहा है. इनमें से कई ग्रामीण कस्बों और टियर 2, 3 शहरों में रहते हैं.

आईपीपीबी के बारे में जानें

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसे साल 2018 में भारत की बैंक रहित आबादी को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए लॉन्च किया गया था.

ये भी पढ़ें

LPG Price Reduced: नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ, जानें कितने घटे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget