एक्सप्लोरर

Onion Export: इन पड़ोसी देशों को भारत से मिलेगा प्याज, नरम हुईं निर्यात की पाबंदियां

India Onion Export: देश में प्याज की कीमतें आसमान पर पहुंच जाने के बाद सरकार ने प्याज के निर्यात पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी...

भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर लगी पाबंदियों को आसान करना शुरू कर दिया है. घरेलू बाजार में सप्लाई बेहतर होने और प्याज की कीमतों में नरमी आने के बाद सरकार यह कदम उठा रही है. इससे कुछ पड़ोसी देशों को महंगे प्याज से राहत मिलने वाली है. ताजे फैसले में सरकार ने पड़ोसी देश भूटान समेत बहरीन और मॉरीशस को प्याज भेजने की मंजूरी दी है.

जारी हुआ नोटिफिकेशन

विदेशी व्यापार महानिदेशालय यानी डीजीएफटी ने एक नोटिफिकेशन में बुधवार को इसकी जानकारी दी. नोटिफिकेशन में बताया गया कि अब भूटान, बहरीन और मॉरीशस को भारत से प्याज की आपूर्ति मिलेगी. प्याज का यह निर्यात नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के जरिए होगा.

बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने भूटान को 3000 मीट्रिक टन प्याज के निर्यात की मंजूरी दी है. इसी तरह बहरीन को 1200 मीट्रिक टन और मॉरीशस को 550 मीट्रिक टन प्याज की आपूर्ति करने की मंजूरी दी गई है.

इस कारण लगी थी पाबंदियां

भारत सरकार ने प्याज के निर्यात पर पिछले साल पाबंदियां लगा दी थी. प्याज का निर्यात रोकने का निर्णय घरेलू बाजार में उपलब्धता कम होने और कीमतें आसमान पर पहुंच जाने के कारण लिया गया था. प्याज के निर्यात पर यह रोक दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक के लिए लगाई गई थी. इससे घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों को काबू करने में मदद मिली है. तब जाकर सरकार ने अब पाबंदियों में ढील देना शुरू किया है.

अभी भी नहीं मिली है पूरी छूट

सरकार ने सबसे पहले पिछले साल अगस्त में प्याज के निर्यात पर पाबंदी लगाई थी. उस समय सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी की दर से एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी थी. उससे फायदा नहीं होने पर सरकार ने 800 डॉलर प्रति टन की न्यूनतम निर्यात दर तय कर दी थी. हालांकि उसके बाद भी सरकार को विशेष फायदा नहीं हुआ था, तब जाकर प्याज के निर्यात पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का फैसला लेना पड़ा था. अभी भी प्याज के निर्यात से सारी पाबंदियां नहीं हटाई गई हैं. सिर्फ मित्र राष्ट्रों को सीमित मात्रा में प्याज की आपूर्ति करने की मंजूरी दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: एफडी पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, 9 फीसदी तक पा सकते हैं रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget