एक्सप्लोरर

PMI Index: दिसंबर में PMI में आई गिरावट लेकिन प्रोडक्शन में हुआ इजाफा, जानिए कितना रहा इंडेक्स?

PMI Index in India: ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में नरम पड़ी हैं, लेकिन बिक्री एवं नए ऑर्डर में धीमी प्रगति के बावजूद प्रोडक्शन में इजाफा बना रहा है.

PMI Index in India: ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत की विनिर्माण गतिविधियां दिसंबर में नरम पड़ी हैं, लेकिन बिक्री एवं नए ऑर्डर में धीमी प्रगति के बावजूद प्रोडक्शन में इजाफा बना रहा है. आईएचएस मार्किट इंडिया की तरफ से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI Index) गिरावट के साथ 55.5 पर आ गया, जबकि नवंबर में यह 57.6 पर था जो पिछले दस महीनों का उच्चस्तर था.

सुस्त रहीं विनिर्माण गतिविधियां
दिसंबर के पीएमआई आंकड़े बताते हैं कि बिक्री एवं उत्पादन बढ़ने के साथ ही इस महीने विनिर्माण गतिविधियां सुस्त पड़ी हैं. हालांकि, ताजा तिमाही आंकड़ा 56.3 रहा जो वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही के बाद का उच्चतम स्तर है.

50 के ऊपर होता है PMI का विस्तार
दिसंबर के पीएमआई आंकड़े लगातार छठे महीने कुल परिचालन हालात में सुधार की ओर इशारा करते हैं. पीएमआई यदि 50 के ऊपर रहता है, तो उसे विस्तार माना जाता है जबकि 50 के नीचे आने पर उसे संकुचन की श्रेणी में रखा जाता है.

जानिए क्या बोलीं लीमा?
आईएचएस मार्किट की एसोसिएट निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डि लीमा कहते हैं, ‘‘वर्ष 2021 के अंतिम पीएमआई नतीजे उत्साहवर्द्धक हैं. आर्थिक पुनरुद्धार जारी है और कंपनियों को घरेलू एवं बाहरी स्रोतों से नए काम मिल रहे हैं.’’ हालांकि, लीमा के मुताबिक, विनिर्माता वर्ष 2022 में भी उत्पादन वृद्धि जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन कारोबारी धारणा महामारी के संभावित असर और मुद्रास्फीति दबावों एवं आपूर्ति गतिरोधों से कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है.

भारतीय उत्पादों की बढ़ी मांग
इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि दिसंबर में नए ऑर्डर की संख्या तेजी से बढ़ी, लेकिन वह सितंबर के बाद से सबसे सुस्त रही. इसी तरह उत्पादन भी बढ़ने के बावजूद बीते तीन महीनों में सबसे कम रहा. साल के अंतिम महीने में भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ी. यह लगातार छठा महीना रहा जब निर्यात के ऑर्डर में बढ़त दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: 
Indian Railways: संक्रांति पर ट्रेन से सफर करने का है प्लान तो अब मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे ने बनाया खास प्लान, जल्दी से करा लें बुकिंग

Central Government: केंद्र सरकार हर महीने सभी लोगों के खाते में ट्रांसफर करेगी पूरे 5000 रुपये, जल्दी से जान लें कैसे मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dubai Lottery: किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
किस्मत हो तो ऐसी! दुबई में नौकरी करने गए 2 भारतीयों की लगी लॉटरी, जीते 9.5 करोड़ रुपए
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
LPG पर बड़ी खबर, गैस संकट से बिगड़ा सप्लाई चेन का गणित, क्यों कम हो रही सिलेंडरों की मांग?
Flight Ticket: एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
एयर इंडिया ने घटाया किराया, फ्यूल सरचार्ज में की कटौती, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग
ऑनलाइन शॉपिंग वाले ध्यान दें! Amazon डकार गया रिफंड, लगा जुर्माना, ग्राहक ने ऐसे जीती कानूनी जंग

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget