एक्सप्लोरर

महंगाई का डबल डोज... रिटेल के बाद थोक महंगाई दर में उछाल, लेकिन कुछ चीजें हुईं सस्ती

August WPI Inflation: भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित महंगाई दर अगस्त में बढ़ गई है. अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई जुलाई के -0.58 परसेंट से बढ़कर 0.52 परसेंट हो गई है.

August WPI Inflation: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी कर दिए. अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई जुलाई के -0.58 परसेंट से बढ़कर 0.52 परसेंट हो गई है. अगस्त में खाने-पीने की चीजों, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स, गैर-खाद्य पदार्थों, गैर-धातु खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ी. 

इन चीजों की भी कीमतें बढ़ीं

प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 1.60 परसेंट का उछाल आया है, जो जुलाई 2025 में 188.0 से बढ़कर अगस्त में 191.0 पर पहुंच गया. गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 2.92 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद खनिजों की कीमतों में 2.66 परसेंट  और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 1.45 परसेंट का इजाफा हुआ है.

इस दौरान, मैन्युफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स की भी कीमत बढ़ी है. मैन्युफैक्चरर्ड प्रोडक्ट्स WPI बास्केट का सबसे बड़ा सेगमेंट है. विनिर्मित उत्पादों की कीमतें भी जुलाई के मुकाबले अगस्त में 0.21 परसेंट  बढ़ी. इससे पता चलता है कि फैक्ट्रियों में बनने वाले सामानों के दाम बढ़ गए हैं. इसके साथ-साथ फूड प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, विद्युत उपकरणों, अन्य परिवहन उपकरणों और मशीनरी की कीमतों में वृद्धि हुई है. 

ये चीजें हुईं सस्ती

ईंधन और बिजली की महंगाई  0.69 परसेंट घटकर अगस्त में 143.6 हो गई, जो पिछले महीने 144.6 थी. बिजली की कीमतों में 2.91 परसेंट की गिरावट आई, जबकि खनिज तेल की कीमत में 0.07 परसेंट की मामूली गिरावट देखी गई. जुलाई के मुकाबले कोयले की कीमतें स्थिर रहीं. कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की महंगाई दर अगस्त में 0.43 परसेंट रही. इसके अलावा, बेस मेटल्स, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक और ऑप्टिकल प्रोडक्ट, कपड़ों, लकड़ी के उत्पादों और फर्नीचर की कीमतों में कमी आई है. 

रिटेल महंगाई भी बढ़ी

अभी हाल ही में रिटेल महंगाई के भी आंकड़े जारी किए गए. अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.07 परसेंट हो गई. जुलाई में यह 1.55 परसेंट थी. अब थोक महंगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है. यानी कि कुल मिलाकर रिटेल के साथ थोक बाजार में भी महंगाई बढ़ी है. 

 

ये भी पढ़ें:

ITR Filing: लास्ट मिनट में तेजी से भरे जा रहे ITR, आज फाइल हो सकते हैं 1 करोड़ से ज्यादा टैक्स रिटर्न 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget