एक्सप्लोरर

Real Estate News: गुरुग्राम रियल एस्टेट रिकवरी में सबसे आगे, पिछड़ गया मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन

जून 2025 का डेटा दर्शाता है कि रियल एस्टेट रिकवरी हालात न केवल मात्रा में सुधरी है, बल्कि प्रीमियम और लक्ज़री सेगमेंट की मांग में भी स्पष्ट वृद्धि देखने को मिली है.

Real Estate News: भारत के प्रमुख आठ टियर‑1 शहरों में जून 2025 में आवासीय संपत्ति बिक्री में सालाना रुप से 2 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. जैसा कि UBS रिपोर्ट में बताया गया यह पिछले 12 महीनों में पहली बार हुआ है. इस सुधार में गुरुग्राम बॉस रहा- यहां बिक्री में लगभग 68% की जोरदार वृद्धि हुई है, जबकि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में 29% की गिरावट दर्ज हुई.

शहरों के बीच तुलना करने पर गुरुग्राम ने बिक्री वोल्यूम और कीमतों दोनों में बढ़त बनाई है. जून 2025 में टियर‑1 शहरों की औसत कीमतों में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई, जबकि गुरुग्राम ने अकेले 40% तक की साल‑ब‑साल कीमत वृद्धि दिखाई, जो अन्य शहरों जैसे चेन्नई (21%) व बेंगलुरु (14%) की तुलना में कहीं अधिक है.

 नई लॉन्च गतिविधियाँ भी नियंत्रित रहीं:

जून महीने में देश के बड़े शहरों में नए घरों की लॉन्चिंग में करीब 12% की कमी देखी गई. इसकी वजह यह है कि बिल्डरों ने उतने ही घर बाजार में उतारे, जितनी मांग थी. इससे बाजार में ज़रूरत से ज़्यादा फ्लैट या घर नहीं जमा हुए. जून में इन्वेंट्री-टू-सेल्स रेशियो 1.68 रहा, जो मई में 1.66 था. यह दिखाता है कि फिलहाल बाजार में घरों की सप्लाई संतुलित है और पुरानी स्थिति के मुकाबले काफी बेहतर है, जब यह आंकड़ा 3 से भी ऊपर चला गया था.

 गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे ने बढ़ाई प्रॉपर्टी वैल्यू 

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के आसपास प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले चार वर्षों में लगभग दोगुनी हो गई हैं — 2020 में ₹9,434 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 तक यह ₹18,668 प्रति वर्ग फुट हो गई है. इस क्षेत्र में सेक्टर 84, 85, 78 113, 37D, 106, 111 और 103 जैसे प्रमुख माइक्रो‑मार्केट शामिल हैं, जो कुल आपूर्ति का लगभग 74% हिस्सा हैं. इस अवधि में इन सेक्टरों में 15,994 यूनिट्स लॉन्च की गईं और 16,502 यूनिट्स विक्रय हुईं, जो मजबूत मांग को दर्शाती हैं.

 गुरुग्राम में प्रीमियम और लग्जरी हाउसिंग की बढ़ती मांग को लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र उत्साहित हैं. गंगा रियल्टी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर विकास गर्ग ने कहा, “गुरुग्राम आज देश की प्रीमियम हाउसिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. यहां की स्काईलाइन, सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाओं ने लग्जरी लिविंग की नई परिभाषा गढ़ी है. लोग अब सिर्फ घर नहीं, एक उच्च जीवनशैली की तलाश कर रहे हैं जिसे गुरुग्राम सम्पूर्ण रूप से पूरा कर रहा है.” 

त्रेहान ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सारांश त्रेहान ने कहा, "द्वारका एक्सप्रेसवे और सोहना जैसे इलाकों में लग्जरी फ्लोर्स की मांग बीते कुछ समय में तेज़ी से बढ़ी है. बेहतर सड़कें, खुला माहौल और आसपास सुविधाओं का लगातार विकास इन इलाकों को घर खरीदने वालों के लिए पसंदीदा बना रहा है. लोग अब ऐसे घरों की तलाश में हैं जहां उन्हें निजी जगह, आधुनिक सुविधाएं और अच्छी कनेक्टिविटी मिल सके. दिल्ली से पास होने की वजह से गुरुग्राम इस ज़रूरत को बखूबी पूरा करता है. हाल ही में आई UBS रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में आवासीय बिक्री में साल दर साल करीब 68% की बढ़त दर्ज की गई है, जो यह दिखाता है कि यह इलाका होमबायर्स के बीच कितनी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है."

जून 2025 का डेटा दर्शाता है कि रियल एस्टेट रिकवरी हालात न केवल मात्रा में सुधरी है, बल्कि प्रीमियम और लक्ज़री सेगमेंट की मांग में भी स्पष्ट वृद्धि देखने को मिली है. जहां देश के अन्य हिस्सों—विशेषकर MMR, पुणे, बैंगलोर में बिक्री और मांग धीमी रही, वहीं गुरुग्राम ने रफ्तार पकड़ ली, ख़ासकर द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर बढ़ते निवेश और कीमतों की तेजी ने गुरुग्राम को NCR का नेतृत्वकर्ता बना दिया है.

ये भी पढ़ें: IIP Growth: जून में 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, माइनिंग-एनर्जी सेक्टर की सुस्त रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget