एक्सप्लोरर

Netflix: भारत बना नेटफ्लिक्स का दूसरा सबसे बड़ा बाजार, जून तिमाही में हासिल हुई ये उपलब्धि

Netflix in India: नेटफ्लिक्स ने जून तिमाही के दौरान अपनी कमाई और ग्रोथ की जानकारी शेयर की है. उसमें कंपनी ने बताया है कि भारत किस तरह उसकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण बनकर उभरा है...

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स के लिए भारत पहले से प्रमख बाजारों में एक रहा है. अब पेड सब्सक्राइबर्स के मामले में नेटफ्लिक्स के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी ने बताया है कि जून तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर रहा है.

जून तिमाही में मिले 80 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

नेटफ्लिक्स ने इस बात की जानकारी शेयरहोल्डर्स को एक लेटर में दी. उसने कहा कि 2024 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के तीन महीनों के दौरान नेटफ्लिक्स को दुनिया भर में 80.5 लाख नए पेड सब्सक्राइबर मिले. उनमें से 28.3 लाख नए पेड सब्सक्राइबर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जुड़े. भारत भी एशिया-पैसिफिक रीजन में आता है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र नए मेंबर्स के हिसाब से नेटफ्लिक्स के नंबर-1 भौगोलिक क्षेत्र साबित हुआ.

राजस्व के मामले में तीसरे स्थान पर भारत

नेटफ्लिक्स के लिए भारत सिर्फ नए पेड सब्सक्राइबर्स के लिहाज से ही चोटी के बाजारों में नहीं है, बल्कि राजस्व के हिसाब से भी भारत की भूमिका अहम है. नेटफ्लिक्स के अनुसार, जून तिमाही के दौरान रेवेन्यू पर्सेंट ग्रोथ के हिसाब से भारत उसके लिए तीसरा सबसे बड़ा देश रहा है. हालांकि कंपनी ने भारत में रेवेन्यू के बारे में कोई आंकड़ा नहीं दिया है. ओवरऑल एशिया-प्रशांत क्षेत्र में जून तिमाही में नेटफ्लिक्स का राजस्व 14.5 फीसदी बढ़कर 1.05 बिलियन डॉलर रहा है, जबकि वैश्विक स्तर पर आंकड़ा 16.8 फीसदी बढ़कर 9.56 बिलियन डॉलर रहा है.

ऐसे कंटेंट से मिली सब्सक्राइबर जोड़ने में मदद

भारत में जून तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स को नए पेड सब्सक्राइबर जोड़ने में ताजे कंटेंट से मदद मिली है. नेटफ्लिक्स ने बताया की तिमाही के दौरान उसके प्लेटफॉर्म पर कई नए कंटेंट जारी हुए, जिनसे पेड सब्सक्राइबर जोड़ने में मदद मिली. उनमें संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी और इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला शामिल है. तिमाही के दौरान नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हीरामंडी को जहां सबसे ज्यादा 1.5 करोड़ व्यूज मिले, वहीं अमर सिंह चमकीला को 83 लाख बार देखा गया.

नेटफ्लिक्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार बना भारत

नेटफ्लिक्स के अनुसार, जून तिमाही के दौरान भारत में उसकी ग्रोथ में किरण राव की लापता लेडीज और अजय देवगन व माधवन स्टारर शैतान जैसी लाइसेंस्ड फिल्मों की भूमिका भी अहम रही. नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सरांडोस का कहना है कि भारत हालिया सालों में उनकी कंपनी की ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण भूमिका वाला बाजार बनकर उभरा है.

ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट संकट से पूरी दुनिया पर हुआ असर, लेकिन भारतीय शेयर बाजार रहे बेअसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget