एक्सप्लोरर

Microsoft Server Outage: माइक्रोसॉफ्ट संकट से पूरी दुनिया पर हुआ असर, लेकिन भारतीय शेयर बाजार रहे बेअसर

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 समेत कई क्लाउड सेवाओं के बाधित होने से शुक्रवार को दुनिया भर में कई सेक्टरों के काम-काज पर गंभीर असर हुआ...

टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं के बाधित होने का असर शुक्रवार को पूरी दुनिया में महसूस किया गया. माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 समेत कॉरपोरेट में लोकप्रिय कई क्लाउड सर्विसेज के डाउन होने का ऐसा विश्वव्यापी असर हुआ कि लोग घटना को एक तरह से ग्लोबल टेक लॉकडाउन बताने लग गए. हालांकि इतने बड़े वैश्विक संकट में भी भारतीय शेयर बाजारों के काम-काज पर कोई असर नहीं हुआ.

एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन बेअसर

प्रमुख शेयर बाजार एनएसई के साथ मिलकर सभी भारतीय एक्सचेंज ने शनिवार की सुबह इस बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया. बयान में कहा गया- 19 जुलाई 2024 को माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में ग्लोबल आउटेज आया. उस आउटेज से दुनिया भर में विभिन्न सेक्टरों पर असर पड़ने की खबरें सामने आईं. भारत में सभी एक्सचेंज और क्लियरिंग कॉरपोरेशन ने बिना किसी असर के काम किया.

गिने-चुने ट्रेडिंग पार्टनर्स पर असर

हालांकि संयुक्त बयान में कुछ ट्रेडिंग मेंबर के काम पर आंशिक असर पड़ने की बात बताई गई. बयान के अनुसार, 14 सौ से ज्यादा ट्रेडिंग मेंबर वाले इकोसिस्टम में सिर्फ 11 ट्रेडिंग मेंबर ने काम पर असर पड़ने की जानकारी दी, जिसे या तो कल ही सही कर लिया गया या सही किया जा रहा है. कुल मिलाकर भारतीय प्रतिभूति बाजार में एक्सचेंज या क्लियरिंग कॉरपोरेशन को ट्रेडिंग या क्लियरिंग से जुड़ी गतिविधियों में कोई खास परेशानी नहीं हुई.

कल प्रवक्ताओं ने दी थी ये जानकारी

इससे पहले दोनों प्रमुख शेयर बाजारों एनएसई और बीएसई के प्रवक्ता ने शुक्रवार को भी बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से उनके काम पर असर नहीं हुआ है. बीएसई के प्रवक्ता ने कहा था कि उनके प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग में कोई दिक्कत नहीं आई. बीएसई का काम पूरे दिन सामान्य तरीके से चलता रहा. एनएसई के प्रवक्ता ने भी ऐसी ही बात कही थी और बताया था कि एनएसई व एनसीएल ने आज (शुक्रवार को) भी सामान्य दिनों की तरह काम किया.

चपेट में आया लंदन स्टॉक एक्सचेंज

यह बात इस कारण अहम हो जाती है, क्योंकि शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में आउटेज के चलते कारोबार की दुनिया ने बड़ा असर महसूस किया. कई कंपनियों का काम-काज पूरी तरह से ठप हो गया. उनमें कुछ प्रमुख वैश्विक शेयर बाजार भी शामिल रहे. दुनिया के सबसे बड़े व सबसे प्रमुख बाजारों में गिने जाने वाले लंदन स्टॉक एक्सचेंज का काम भी कल प्रभावित हुआ. लंदन स्टॉक एक्सचेंज के वर्कस्पेस न्यूज और डेटा प्लेटफॉर्म से जुड़ी सेवाएं इसके चलते प्रभावित हुईं.

भारत में इन ट्रेडिंग कंपनियों पर असर

भारत की बात करें तो जिन चुनिंदा ट्रेडिंग पार्टनर्स के काम पर असर पड़ने की बात कही जा रही है, उनमें एंजल वन, 5पैसा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, नुवामा, मोतीलाल ओसवाल आदि शामिल हैं. हालांकि एनएसई के द्वारा जारी संयुक्त बयान में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन एंजल वन, 5पैसा, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, नुवामा, मोतीलाल ओसवाल आदि ने शुक्रवार को खुद ही काम पर असर पड़ने की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें: अब आईपीएल के मैदान पर होगी अंबानी से टक्कर, इस टीम को खरीदने की तैयारी में अडानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget