एक्सप्लोरर

FTA India Australia: 29 दिसंबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच लागू होगा FTA, व्यापारियों को मिलेगा फायदा

FTA India: भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का व्यापार समझौता 29 दिसंबर से लागू हो जाएगा. जिसके बाद 6,000 से अधिक व्यापक क्षेत्रों के भारतीय एक्सपोर्टरों को ड्यूटी फ्री की सुविधा मिलेगी.

Free Trade Agreement Between India and Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement- FTA) 29 दिसंबर 2022 से लागू होने जा रहा है. पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई संसद ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement -FTA) को मंजूरी दी थी. ऐसे समझौतों को लागू करने के लिए पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद की मंजूरी की आवश्यकता थी जो अब मिल गई है. इस समझौते के बाद भारतीय कारोबारियों को कितना फायदा होने वाला है? इस पर सबकी निगाहे है.

45-50 अरब डॉलर कारोबार 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार समझौते को लेकर ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल ने बुधवार को जानकारी दी है. फैरेल ने कहा कि इस कदम से 5 साल में द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 45-50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ईसीटीए) के क्रियान्वयन के जरिए अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा किया जाएगा.

ये होगा फायदा
एफटीए लागू होने के बाद कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित भारत के 6,000 से अधिक उत्पादों को ऑस्ट्रेलियाई बाजार में ड्यूटी फ्री पर उपलब्ध कराया जाएगा. इस समझौते के तहत, ऑस्ट्रेलिया लगभग 96.4 प्रतिशत निर्यात के लिए भारत को शून्य सीमा शुल्क पहुंच की पेशकश कर रहा है. अभी ऑस्ट्रेलिया में 4 से 5 प्रतिशत का ड्यूटी फ्रीस लगती है. भारत ने वित्तवर्ष 2021-22 में ऑस्ट्रेलिया को 8.3 अरब डॉलर का माल निर्यात, 16.75 अरब डॉलर का आयात किया था.

ड्यूटी फ्री एक्सपोर्ट 
ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री ने कहा कि भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया का व्यापार समझौता 29 दिसंबर, 2022 से ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों और उपभोक्ताओं को नए बाजार तक पहुंच के अवसर उपलब्ध कराएगा. इस समझौते पर इस साल 2 अप्रैल को हस्ताक्षर किए गए थे. समझौते के तहत ऑस्ट्रेलियाई बाजार में कपड़ा, चमड़ा, फर्नीचर, आभूषण और मशीनरी सहित 6,000 से अधिक व्यापक क्षेत्रों के भारतीय एक्सपोर्टरों को ड्यूटी फ्री की सुविधा मिलेगी.

ऑस्ट्रेलियाई संसद से मिली मंजूरी
पिछले ही ऑस्ट्रेलियाई संसद ने हफ्ते भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को मंजूरी दी थी. भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (एआई-ईसीटीए) को लागू करने से पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद द्वारा मंजूरी की आवश्यकता थी. भारत में इस तरह के समझौतों को केंद्रीय मंत्रिमंडल मंजूरी देता है. 

भारत ने दी प्रतिक्रिया 
इस मौके पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि दोनो देशों की गहरी दोस्ती के चलते, यह हमारे लिए व्यापार संबंधों को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने और बड़े पैमाने पर आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए मंच तैयार करता है.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency Rate Today 30 November: बिटकॉइन और इथेरियम के दाम में बढ़त, जानें दोनों के ग्लोबल और इंडियन रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget