एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: नेहरू युग से लेकर दुनिया की चौथी इकोनॉमी बनने तक... भारत की ऐसी रही विकास यात्रा

Independence Day Special: जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल में देश समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ा. उस समय लिए गए फैसलों ने भविष्य के भारत की बुनियाद रखी.

Independence Day 2025: देश 1947 में आज़ाद हुआ और उसके बाद विकास के कई आयाम देखे गए. नेहरू युग से लेकर इंदिरा और राजीव गांधी का शासन, फिर पी.वी. नरसिम्हा राव के दौर में उदारीकरण और आज के "न्यू इंडिया" के विज़न तक — हर दौर की अपनी अलग नीतियाँ रहीं. कभी समाजवाद को तरजीह दी गई, कभी औद्योगीकरण को, तो कभी हरित क्रांति ने देश की भूख मिटाने में मील का पत्थर साबित किया.

1947 — आज़ादी और नई शुरुआत

जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल में देश समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ा. उस समय लिए गए फैसलों ने भविष्य के भारत की बुनियाद रखी. आज अगर भारत वैश्विक आर्थिक केंद्र बना हुआ है, तो इसमें उनकी सोच की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता.

आजादी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई थी. विभाजन के दर्द के साथ गरीबी चरम पर थी. ऐसे में सोवियत संघ की तर्ज पर नेहरू ने "मिक्स्ड इकोनॉमी" मॉडल अपनाया — जो आत्मनिर्भरता के साथ तेज औद्योगीकरण पर केंद्रित था. इससे भारत को भुखमरी से उबरने और विभाजन के ग़म से निकलने में मदद मिली.

1950s — नेहरू युग और बुनियाद का निर्माण

1950 में योजना आयोग का गठन हुआ, जिसका काम पंचवर्षीय योजनाएँ बनाना और उन्हें लागू करना था. पहले (1951–1956) पंचवर्षीय योजना में कृषि, सिंचाई और बिजली को प्राथमिकता दी गई, जिससे GDP वृद्धि दर 3.2% तक पहुँच गई — जो अनुमानित 2.1% से कहीं अधिक थी. दूसरी पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योग, स्टील प्लांट और बड़े पैमाने के उत्पादन पर ज़ोर दिया गया. SAIL, BHEL और NTPC जैसी PSU कंपनियाँ इसी दौर में स्थापित हुईं. इन्हें "आधुनिक भारत के मंदिर" कहा गया — जिनका मकसद सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं बल्कि रोजगार पैदा करना और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना था.

1960s–1970s — हरित क्रांति और खाद्य आत्मनिर्भरता

1960 के दशक में भारत गंभीर भुखमरी के संकट से जूझ रहा था और विदेशी खाद्यान्न सहायता पर निर्भर था. उस समय कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन — जिन्हें हरित क्रांति का जनक कहा जाता है — ने उच्च उत्पादकता वाले गेहूँ और चावल के बीज विकसित किए. सरकार ने उर्वरकों, कीटनाशकों और सिंचाई सुधार पर निवेश किया, जिससे भारत का कृषि परिदृश्य बदल गया.

1980s — टेक्नोलॉजी का उदय

राजीव गांधी के शासन में भारत कठोर समाजवाद से धीरे-धीरे हटकर तकनीक आधारित विकास की ओर बढ़ा. टेलीकम्युनिकेशन और आईटी को बूस्ट मिला, ग्रामीण क्षेत्रों तक टेलीफोन पहुँचने लगे, और MTNL ने शहरी सेवाओं में सुधार किया. लाइसेंस राज में भी कुछ ढील दी गई.

1991 — आर्थिक उदारीकरण का बड़ा कदम

लेकिन असली आर्थिक सुधार 1991 में हुए, जब विदेशी मुद्रा भंडार संकट और खाड़ी युद्ध से भारत लगभग दिवालिया हो गया था. पी.वी. नरसिम्हा राव और तत्कालीन वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने "नई आर्थिक नीति" लागू की — जिसमें लाइसेंस राज का अंत, विदेशी निवेश के लिए खुलापन और बाज़ार आधारित सुधार शामिल थे.

डिजिटल इंडिया से ग्लोबल हब तक

आज TCS और Infosys जैसी कंपनियाँ भारत को वैश्विक आउटसोर्सिंग हब बना चुकी हैं. 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 4.19 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच गई है और जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. 

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, 19 साल बाद S&P ने क्रेडिट रेटिंग किया अपग्रेड, जानें इससे क्या होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्रिकेट मैच के दौरान कंडोम और डेटिंग Apps के ads पर लगे रोक, CTI ने ICC चेयरमैन जय शाह को लिखा पत्र
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है
क्या SBI में है आपका खाता? रिवॉर्ड पाइंट्स को लेकर आई बड़ी खबर, अभी समझ लें क्या करना है
ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी
ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget