एक्सप्लोरर

Independence Day 2024: हम भारत को विकसित बनाने में सक्षम, स्वतंत्रता दिवस पर बोले पीएम मोदी- करते रहेंगे बड़े सुधार

Independence Day 2024 Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र ध्वज को फहराया. वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री बन गए...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर से देश को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि सभी भारतवासी मिलकर देश को विकसित बनाने में सक्षम हैं. उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी सरकार आगे भी बड़े सुधार करते रहेगी, जो देश को मजबूत बनाएंगे.

2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश

पीएम मोदी आज गुरुवार को लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसे हासिल करना संभव है. उन्होंने कहा- जब 40 करोड़ लोगों ने मिलकर गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा और देश को आजाद करा लिया तो सोचिए कि 140 करोड़ लोग संकल्प लेकर क्या नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने में सक्षम हैं.

लोग दे रहे हैं विकसित भारत के लिए सुझाव

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ महज शब्द नहीं हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सपने और संकल्प का प्रतिबिम्ब हैं. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशवासियों ने कई सुझाव दिए हैं. विकसित भारत के लिए लोगों से मिले सुझावों में गवर्नेंस के सुधार, लोगों को न्याय दिलाने में तेजी और पारंपरिक उपचार व औषधियों को बढ़ावा आदि शामिल हैं.

बड़े सुधार जारी रखेगी मोदी सरकार

सुधारों को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार आगे भी इसे जारी रखने वाली है. उन्होंने कहा कि हमने अभी तक कई बड़े आर्थिक सुधार किए हैं. हमारे सुधार सिर्फ बहस या चर्चा बटोरने के लिए नहीं हैं, बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए हैं. ये सुधार जरूरी हैं और अब देश की तरक्की के ब्लूप्रिंट बन गए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आगे भी बड़े सुधार करना जारी रखेगी.

जल जीवन मिशन से 15 करोड़ लोगों को फायदा

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज व उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के जल जीवन मिशन से 15 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है. हमारे सुधारों ने जमीन पर असर दिखाया है. हमने गरीबों, मध्यम वर्ग, हाशिए पर स्थित लोगों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उनके जीवन में सुधार लाने का रास्ता चुना है.

विकसित के साथ स्वस्थ बनेगा भारत

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के द्वारा किए गए सुधारों से स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा मिला है. उन्होंने कहा- स्पेस सेक्टर में सैकड़ों स्टार्टअप सामने आए हैं. हमने सुधार कर स्पेस सेक्टर को पुरानी बंदिशों से आजाद किया. उन्होंने राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 निश्चित तौर पर स्वस्थ भारत होना चाहिए. इस लक्ष्य को पाने के लिए अगले 5 सालों में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें जोड़ी जाएंगी.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: तो क्या अब रील से कमाई बंद? इन्फ्लूएंसर्स इकोनॉमी में कैसे पड़ रही दरारें, ब्रांड एंडोर्समेंट क्यों चल रहे चालें?
क्या सोशल मीडिया पर रील से कमाई बंद, इन्फ्लूएंसर्स इकोनॉमी में कैसे पड़ रही दरारें?
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Gold-Silver News: सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट
सरकार ने सोने-चांदी पर लिया बड़ा फैसला, और कम होंगे गोल्ड सिल्वर के दाम! ज्वेलरी इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट
EPS 2026: सरकार ने लागू की नई पेंशन योजना, जानें नई EPFO स्कीम में क्या बदला और क्या नहीं
EPS 2026: सरकार ने लागू की नई पेंशन योजना, जानें नई EPFO स्कीम में क्या बदला और क्या नहीं

वीडियोज

New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE
Bollywood News: रॉकिंग स्टार यश की 'Toxic' का धमाकेदार ट्रेलर आउट! 26 अगस्त को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रहे हैं यश (01-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
ICC T20 रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, नंबर-1 बने ईशान किशन, टॉप-8 बल्लेबाजों में चार भारतीय
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
11 साल में 4 गुना बढ़े इंटरनेट कनेक्शन, जानिए Digital India ने कैसे बदल दी भारत की तस्वीर
Embed widget