एक्सप्लोरर

ITR Refund: आपने भी भरा है ITR तो जल्दी से कर लें चेक आपके खाते में आया है पैसा, विभाग ने 1.49 लाख करोड़ रुपये का जारी किया रिफंड

Income Tax Refund Time: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.45 करोड़ टैक्सपेयर्स को 1.49 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड जारी किया है. विभाग ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है.

Income Tax Refund: इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.45 करोड़ टैक्सपेयर्स को 1.49 लाख करोड़ रुपये का कर रिफंड (ITR Refund) जारी किया है. विभाग ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है. आयकर विभाग ने ट्वीट कर कहा कि इसमें आकलन वर्ष 2021-22 (31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष) के लिए जारी किए गए 21,021 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं.

आज तक 4.67 करोड़ रिटर्न हुए दाखिल
विभाग ने बताया कि 27 दिसंबर तक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 4.67 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं. विभाग ने ट्वीट में कहा कि 1.42 करोड़ इकाइयों को 50,793 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड किया गया है. इसी तरह 2.19 लाख मामलों में 98,504 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर वापस किया गया है.

CBDT ने दी जानकारी
विभाग ने कहा, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक अप्रैल 2021 से 27 दिसंबर, 2021 के दौरान 1.45 करोड़ करदाताओं को 1,49,297 करोड़ रुपये का कर रिफंड किया है.’’

चेक करें रिफंड स्टेटस (Check your refund status)

  • नया इनकम टैक्स पोर्टल से इस तरह चेक करें रिफंड स्टेटस
  • आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा.
  • यहां आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एंटर करना है.
  • जब आप लॉगइन कर लेंगे तो आपको ई-फाइलिंग का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • ई-फाइल ऑप्शन में आपको इनकम टैक्स रिटर्न्स को सलेक्ट करना है.
  • इसके बाद में व्यू फाइल रिटर्न पर क्लिक करना है.
  • अब आपके लेटेस्ट आईटीआर की डिटेल्स आ जाएंगी.
  • सलेक्ट करने के बाद आपके आईटीआर का स्टेटस दिखाई देने लगेगा.
  • यहां पर आपको टैक्स रिफंड जारी होने की तारीख और राशि दिखाई देगी.
  • इसके अलावा आपके रिफंड के क्लियरेंस की भी जानकारी मिल जाएगी. 

क्या होता है टैक्स रिफंड?
आपको बता दें अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में आपके अनुमानित निवेश के आधार पर एडवांस काट लिया जाता है, लेकिन फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक फाइनल कागज जमा होने के बाद निकलता है कि आपकी देनदारी के हिसाब से ज्यादा टैक्स कट गया है तो आयकर विभाग की ओर से उसे वापस लेने के लिए आपको आईटीआर रिफंड के लिए अप्लाई करना होता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget