एक्सप्लोरर

Income Tax: अगर आप नौकरीपशा हैं और दाखिल करते हैं रिटर्न तो इस व्यवस्था को भी जान लीजिए नहीं तो आते रहेंगे आयकर विभाग के नोटिस

Income Tax: नौकरी करने वालों को आयकर विभाग की नई व्यवस्था AIS के बारे में जरूर पता होना चाहिए. अगर इसकी अनदेखी की गई तो साल भर बना रहेगा तनाव और आ सकता है इनकम टैक्स विभाग से नोटिस.

Income Tax AIS: एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट यानी AIS टैक्सपेयर के सारे खर्च और कमाई की जानकारी देगा. इसमें आपको कितनी सैलरी मिली और उसपर कटा टैक्स, स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन यानी एसएफटी भी रहेगा जिसमें डिविडेंड, ब्याज की सारी जानकारी होगी.

कुल मिलाकर इस दस्तावेज में एक वित्त वर्ष के सारे फाइनेंशियल लेनदेन का लेखा-जोखा होगा. अभी तक ये जानकारी फॉर्म 26AS में मिलती थी, लेकिन AIS फॉर्म 26AS का एक्‍सटेंशन होगा. फॉर्म 26AS में आपको अभी तक डिडेक्टेड टैक्स, रिफंड पर ब्याज और हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के बारे में पता चलता था, लेकिन AIS इससे एक कदम आगे रहेगा.

ये जानकारियां मिलेंगी

एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट यानी AIS टैक्सपेयर के सारे खर्च और कमाई बताएगी. इसमें आपको कितनी सैलरी मिली और उसपर कटा टैक्स, स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्‍शन यानी एसएफटी जिसमें डिविडेंड, ब्याज की जानकारी होगी.

ये भी पढ़ें

Cashback on LPG Booking: इस तरीके से गैस बुक कराएंगे तो पा सकते हैं हजारों का कैशबैक, जानिए क्या है आपके काम का ऑफर

Indian Railways: 15 से 25 दिसंबर तक रद्द हो गईं ये ट्रेनें, आपने भी कराया है टिकट तो जल्दी से चेक कर लें गाड़ी नंबर

साथ ही आपके सारे सेविंग बैंक अकाउंट का ब्याज, इनकम टैक्स रिफंड का ब्याज, म्यूचुअल फंड खरीदने या रीडिम करने से जुड़ी कमाई, डीमैट अकाउंट की जानकारी के जरिए शेयर्स की खरीद, बिक्री आदि का पता चलेगा. वहीं 26AS को आप अलग से डाउनलोड करते थे, लेकिन AIS इनकम टैक्स रिटर्न के नए पोर्टल पर ही मिलेगा.

ऐसे करें AIS को डाउनलोड

  • PAN और पासवर्ड की मदद से इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन कीजिए
  • Menu में “Service” पर क्लिक करें फिर एनुअल इनफॉर्मेशन स्‍टेटमेंट (AIS) के विकल्प पर क्लिक करें
  • एक पॉप-अप विंडो खुलेगी, जिसमें आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा
  • अब AIS होमपेज खुलेगा जहां AIS टैब पर क्लिक करें
  • आपके सामने डाउनलोड के लिए दो विकल्प दिखेंगे – पहला, टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन सिस्टम (TIS) और दूसरा एन्युल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS-Annual Information Statement)
  • AIS टैब में PDF डाउनलोड करने के लिए आपको पासवर्ड देना पड़ेगा. ये पासवर्ड आपका पैन कार्ड नंबर + जन्मतिथि होगा. उदाहरण के लिए अगर आपका पैन कार्ड नंबर ABCDE 1234A है और आपकी जन्म तिथि 1 जनवरी 1980 है, तो आपका पासवर्ड ABCDE 1234A 01011980 होगा.

चल रहा है सिर्फ ट्रायल

इस AIS में दी गई जानकारी सही नहीं है तो टैक्सपेयर उस पर बने एरो पर क्लिक करें और फीड बैक में जाकर लिख पाएंगें कि ये जानकारी सही नहीं है.फीड बैक में पहले से ही आपके विकल्प दिए गए हैं, जिसपर क्लिक करना होगा जैसे कि जानकारी सही है या अधूरी सही है या किसी और साल की है. अगर बिना ये किए

ध्यान रहे कि AIS अभी ट्रायल मोड पर है यानी टेस्ट की जा रही है कि जिस पैमाने पर उनके पास कई स्रोतों से जो जानकारी पहुंच रही है वो कितनी सही है. रिटर्न फाइल करने का आधार अभी 26AS ही रहेगा.

Income Tax: अगर आप नौकरीपशा हैं और दाखिल करते हैं रिटर्न तो इस व्यवस्था को भी जान लीजिए नहीं तो आते रहेंगे आयकर विभाग के नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget