एक्सप्लोरर

Cashback on LPG Booking: इस तरीके से गैस बुक कराएंगे तो पा सकते हैं हजारों का कैशबैक, जानिए क्या है आपके काम का ऑफर

Cashback on LPG Booking: रसोई गैस बुक कराते समय अगर आप यहां बताए गए विकल्प का चुनाव करेंगे तो आपको इसका अच्छा फायदा मिल सकता है. जानें कैसे आप एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग पर पैसों की बचत कर सकते हैं.

Cashback on LPG Booking: अगर आपके घर में गैस पाइपलाइन नहीं है और आप एलपीजी या रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. चूंकि गैस सिलिंडर के मौजूदा दाम इस समय काफी ऊंचे हैं लेकिन इससे आप बच नहीं सकते, लिहाजा आपको ऐसे रास्ते तलाशने होंगे जिससे आपका रसोई गैस का खर्चा कम हो सके. यहां हम ऐसा ही एक विकल्प बता रहे हैं जो आपको एलपीजी बुकिग पर बचत करा सकता है. पेटीएम एप के जरिए स्क्रैच कार्ड पर ऑफर लेकर आप रसोई गैस की बुकिंग पर 3000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं जो कि कुछ शर्तों के साथ लागू होता है. 

क्या हैं शर्त
इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ये जरूरी है कि आपने पहले पेटीएम के जरिए से गैस बुक ना की हो. जिन लोगों ने पहले भी गैस सिलेंडर पेटीएम एप के जरिए बुक करवाया हुआ है वो इस कैशबैक के हकदार नहीं हो पाएंगे. बता दें कि पेटीएम के जरिए कस्टमर्स को ये कैशबैक तीन बुकिंग पर तीन बार में मिल सकता है. सिलिंडर बुक कराने के लिए या तो आप पेटीएम वॉलेट से पेमेंट करें. पेटीएम से लिंक्ड UPI या फिर नेटबैंकिंग से पेमेंट करें, इसके अलावा कोई और पेमेंट मोड इस्तेमाल करने पर इस ऑफर का फायदा लेने से चूक जाएंगे. 

Petrol Diesel Price Today 15 December 2021: जारी हो गए पेट्रोल, डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में इनकी क्या हैं कीमतें

क्या है ऑफर
जब आप पेटीएम से सिलिंडर बुक कराएंगे तो आपको पहले तीन सिलिंडर की बुकिंग पर हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है जिसके जरिए आप तीन बुकिंग पर तीन हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. पहली बुकिंग पर दस रुपये से लेकर हजार रुपये तक का स्क्रैच कार्ड के जरिए कैशबैक मिल सकता है. दूसरी बुकिंग पर और तीसरे बार में आपको 5 रुपये से हजार रुपये तक का कैशबैक स्क्रैच कार्ड के जरिए हासिल होने के चांस हैं. 

WPI Inflation: महंगाई ने दिया आम आदमी को 'शॉक', बिगड़ा किचन का बजट, जानें क्या बोले एक्सपर्ट

कितना मिनिमम बुकिंग अमाउंट होगा मान्य
पहली बार रसोई गैस बुक कराते हुए कम से कम 500 रुपये की बुकिंग अमाउंट की राशि होना जरूरी है. ये ऑफर तभी वैलिड माना जाएगा अगर आपका गैस सिलिंडर 500 रुपये से ज्यादा की कीमत का हो. आजकल के मौजूदा दाम इससे ज्यादा पर ही चल रहे हैं तो ये स्वाभाविक रूप से लागू हो जाता है.

ध्यान रखने वाली दूसरी बातें 
पेटीएम के जरिए बुकिंग करानी है तो कस्टमर्स को दिसंबर 2021 तक अपना पहला सिलिंडर बुक करवा लेना होगा और आपके लिए जरूरी है कि बाकी के दो सिलिंडर भी अगले 2 महीने यानी जनवरी और फरवरी के बीच बुक करा लिए हों. आपका पहला सिलिंडर जो इस महीने यानी दिसंबर से बुक होगा वो दिसंबर में डिलीवर होना चाहिए. 

स्क्रैच कार्ड को कैसे देखें
जैसे ही आप रसोई गैस सिलिंडर की सफल बुकिंग करा लेते हैं तो आपके पेटीएम ऐप के स्क्रीन पर कैशबैक का पॉप-अप आ जाएगा. आप उसी समय इसे खोलकर देख सकते हैं और अगर उसी समय नहीं देख पाएं हैं तो कैशबैक एंड ऑफर सेक्शन में जाकर इसे देख लें. कई बार ये 24 घंटे या एक दिन में भी आता है और ध्यान रखें कि इसे 7 दिनों के अंदर खोलकर देख लें वर्ना ये एक्सपायर हो जाता है. कार्ड देखने के 72 घंटे के भीतर आपके पेटीएम वॉलेट में ही कैशबैक आ जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget