त्योहारी सीजन में आज सोने के दाम स्थिर, 32550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बने रहे
विदेशों में सुस्त रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मांग कमजोर होने से सोना अपरिवर्तित रहा. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 24,800 रुपये प्रति इकाई हो गया.

नई दिल्ली: विदेशों के नरम रुख और सुस्त मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 32,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में सुस्त रुख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में मांग कमजोर होने से सोना अपरिवर्तित रहा. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 24,800 रुपये प्रति इकाई हो गया.
ग्लोबल बाजार और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम
स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 32,550 रुपये और 32,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर अपरिवर्तित रहा. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना नरम पड़कर 1230.80 डॉलर प्रति औंस रह गया.
कैसी रही चांदी की चाल
शनिवार को चांदी की कीमत में भी कमी आई है. चांदी हाजिर भाव 100 रुपये के नुकसान के साथ 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 23 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 38,733 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसके अलावा चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपये और बिकवाल 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे.
यह भी देखें:























