एक्सप्लोरर

AMAZING: दिल्ली से मुंबई 55 मिनट में पहुंचाएगी हायपरलूप वन ट्रेन

नई दिल्लीः क्या आपने सोचा था कि दिल्ली से मुंबई जाने में आपको 1 घंटे से भी कम का समय लगेगा? अभी तो ऐसा नहीं होता है पर जल्द ही ऐसा हो सकता है क्योंकि हाइरपरलूप ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से मुंबई तक की दूरी महज 55 मिनट में तय की जा सकती है.

दुनिया की सबसे तेज ट्रेन बनानेवाली कंपनी हाइपरलूप वन ने आज यहां 'भारत के लिए हाइपरलूप वन का विजन' सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें कंपनी ने दिखाया कि किस तरह से हाइरपरलूप ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से मुंबई तक की दूरी महज 55 मिनट में तय की जा सकती है. इस सम्मेलन में शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ रेल मंत्री सुरेश प्रभु और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भी भाग लिया. कंपनी के अधिकारियों के साथ देश में पहले हाइपरलूप वन परिचालन को विकसित करने पर चर्चा की.

'भारत के लिए हाइपरलूप वन का विजन' सम्मेलन में कंपनी ने दिल्ली-मुंबई रूट समेत कुल पांच रूटों पर हाइपरलूप ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया, ताकि देश में परिवहन में सुधार आ सके. कंपनी ने बताया कि परिवहन के इस नए साधन से ना सिर्फ यात्रियों, बल्कि बेहद तेज गति से माल ढुलाई भी की जा सकती है.

हाइपरलूप वन के कार्यकारी अध्यक्ष शेरविन पिशेवर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को बदलने का सपना और इस बदलाव को लाने में तकनीक की जिस भूमिका को वे देखते हैं, वह वास्तव में उल्लेखनीय है. भारत हाइपरलूप वन नेटवर्क के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र है. देश को जोड़ने का प्रधानमंत्री की दृष्टि हाइपरलूप वन की दुनिया को जोड़ने के उद्देश्य से सीधे जुड़ता है. इस तरह 'मेक इन इंडिया' और 'डिजिटल इंडिया' पहल के साथ हम खुद को भारत में इस दिशा में काम करते देख पा रहे हैं."

हाइपरलूप वन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोब लॉयड ने कहा, "हाइपरलूप वन से भारत पर्याप्त बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद मिलेगी, जो आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से भी स्थाई हो. हाइपरलूप वन की तरह की परिवहन प्रणाली से निसंदेह मौजूदा अवसंरचनाओं पर दबाव कम होगा, जबकि यह लोगों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाएगा. हम इसे लेकर पहले से ही दुनिया भर में सरकार के साथ काम कर रहे हैं और हम भारत के साथ भी इस प्रयास का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं."

कंपनी ने कुछ अन्य रूटों पर भी हाइपरलूप ट्रेन चलाने के प्रस्ताव की जानकारी दी है. इसमें बेंगलुरू से चेन्नई, बेंगलुरू से तिरुवनंतपुरम, मुंबई से चेन्नई और बेंगलुरू से चेन्नई शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget