एक्सप्लोरर

आईएमएफ ने बढ़ाया भारत की जीडीपी का अनुमान, 2024-25 में 7 फीसदी रहेगी आर्थिक विकास दर

GDP Data: आईएमएफ के मुताबिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत है जिससे निजी खपत बढ़ेगी. इसी के चलते भारत के आर्थिक विकास में तेजी आ सकती है.

India GDP Data: इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (International Monetary Fund) ने भारत के आर्थिक विकास के ग्रोथ अनुमान को बढ़ा दिया है. आईएमएफ ने मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ भारत की जीडीपी के 7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. जबकि इससे पहले अप्रैल 2024 में आईएमएफ ने 6.8 फीसदी जीडीपी रहने का अनुमान जताया था. 

निजी खपत बढ़ने से अर्थव्यवस्था को फायदा 
 
इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड ने 16 जुलाई 2024 को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक ग्रोथ अनुमान (World Economic Outlook Growth Projections) जारी किया है. आईएमएफ ने कहा, भारत के आर्थिक विकास के ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 6.8 फीसदी से 7 फीसदी किया जाता है. आईएमएफ ने कहा, ग्रामीण इलाकों में निजी खपत बढ़ने के चलते भारत के आर्थिक विकास की रफ्तार में गति देखने को मिल सकती है. वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी इकोनॉमिक ग्रोथ रेट रहने का अनुमान जताया गया है. वित्त वर्ष 2023-24 में 8.2 फीसदी भारत का जीडीपी रहा था. 

आरबीआई ने 7.2 फीसदी ग्रोथ रेट का जताया है अनुमान 

आईएमएफ ने मौजूदा वित्त वर्ष में 7.2 फीसदी आर्थिक विकास दर रहने का अनुमान जताया है. जून महीने में आरबीआई ने अपने अनुमान को 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया था. लेकिन आरबीआई का अनुमान आईएमएफ से ज्यादा है. भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक 2024-25 में भारत की जीडीपी 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है. पिछले महीने ही आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि भारत सालाना 8 फीसदी ग्रोथ रेट हासिल करने की राह पर चल रहा है और ये लंबे समय तक जारी रह सकता है. पिछले तीन वित्त वर्ष से लगातार भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ रेट 7 फीसदी से ज्यादा रहा है. 

आईएमएफ ने अपने ग्रोथ अनुमान में बताया कि ग्लोबल इकोनॉमी 2024 में 3.2 फीसदी की दर से ग्रोथ दिखाएगी जो 2023 के 3.3 फीसदी के मुकाबले कम है. जबकि अमेरिका की जीडीपी 2024 में 2.6 फीसदी रहने का अनुमान है जो कि साल 2023 के 2.5 फीसदी से ज्यादा है. 

ये भी पढ़ें 

Food Inflation: पहले हीटवेव फिर भारी बारिश ने बढ़ाई महंगाई! सस्ती EMI के लिए करना होगा लंबा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
UPI पर चार्ज कानूनी है या नहीं? कोर्ट में चुनौती के बाद NPCI ने क्या बताया?
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
कर्नाटक में पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल मिला, जबकि लिमिट 20% है
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
धनतेरस पर Gen Z ने बदला खरीदारी का रिवाज, जानें कहां कर रहे निवेश?
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान
Dhanteras 2026: देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
'UGC गाइडलाइंस की होगी समीक्षा', JP नड्डा से मिलने के बाद करणी सेना के राज शेखावत का दावा
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget