एक्सप्लोरर

IMF ने की भारत में जीएसटी की तारीफ, कहा-टैक्स ढांचा और आसान बनाने की जरूरत

आईएमएफ ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी में दो टैक्स स्लैब होने चाहिये, जिसमें एक मानक दर हो जिसका स्तर कम हो और दूसरी दर चुनिंदा वस्तुओं के लिए हो जो ऊंची हो.

नई दिल्लीः अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को भारत का 'महत्वपूर्ण सुधार' बताया. हालांकि इस वित्तीय संगठन ने साथ में यह सलाह भी दी है कि जीएसटी के ढांचे को और आसान बना कर इसमें टैक्स की केवल दो दरें रखना ज्यादा फायदेमंद होगा. आईएमएफ ने कहा है कि इसमें टैक्स की दरों की संख्या ज्यादा रहने से इन्हें लागू करवाने और टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन की लागत बढ़ती है.

जीएसटी में दो टैक्स स्लैब होने चाहिएः आईएमएफ आईएमएफ ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि जीएसटी में दो टैक्स स्लैब होने चाहिये, जिसमें एक मानक दर हो जिसका स्तर कम हो और दूसरी दर चुनिंदा वस्तुओं के लिए हो जो ऊंची हो. इससे जीएसटी प्रणाली प्रगतिशील होगी और इसमें राजस्व निरपेक्षता भी बनी रहेगी. आईएमएफ ने कहा कि भारत की टैक्स नीति में जीएसटी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इसने केंद्र और राज्यों के अलग-अलग इनडायरेक्ट टैक्सेज को एकीकृत करने और उनमें सामंजस्य बैठाने का काम किया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएसटी में कई दरों और छूटों की वजह से जीएसटी की संरचना अभी जटिल है. इसकी प्रगतिशीलता को नुकसान पहुंचाये बिना इसे अधिक सरल बनाया जा सकता है और कम अनुपालन और एडमिनिस्ट्रेशन कॉस्ट में महत्वपूर्ण रूप से कमी जा सकती है.

आईएमएफ ने जीएसटी में दो स्लैब रखने का सुझाव दिया है. इसमें एक कम और एक अधिक दर वाली होनी चाहिये. यह जीएसटी को उन्नत और राजस्व को तटस्थ बनाये रखने में मदद कर सकती है. इसके अलावा, छूट को व्यवस्थित करने से अनुपालन और प्रशासनिक लागत कम हो जायेगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ऐसे पांच देशों के समूह में शुमार है, जहां चार या उससे अधिक जीएसटी दरें हैं. ज्यादा दरों और अन्य सुविधाओं की वजह से भारत के जीएसटी प्रणाली में उच्च अनुपालन और अधिक प्रशासनिक लागत आ रही है.

जीएसटी की तारीफ की भारत के आईएमएफ मिशन प्रमुख रानिल सलगादो ने कहा कि जीएसटी ने व्यापार के लिये आंतरिक बाधाओं को कम करके पहली बार एक एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाया है. जिससे 1.3 अरब से ज्यादा आबादी वाले बाजार में एक फ्री ट्रेड समझौता स्थापित हुआ है. जीएसटी में इस समय चार दरें पांच, 12, 18 और 28 फीसदी लागू है. सरकार और जीएसटी परिषद के सदस्यों ने संकेत दिया है कि दरों की संख्या आगे चल कर घटायी जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget