एक्सप्लोरर

Indian Railways: ट्रेन टिकट खो गया है तो रेलवे के ये नियम बचाएंगे टीटी के मोटे जुर्माने से, जानिए पूरी डीटेल

Indian Railways: रेलवे के तमाम नियमों के बारे में आम लोगों को अंदाजा भी नहीं रहता. अब इसी को ले लीजिए, आपको पता भी नहीं होगा कि टिकट खोने जाने पर भी आप ट्रेन में आसानी से सस्ते में सफर कर सकते हैं.

Indian Railways: अगर आप रेल यात्रा करते रहते हैं तो इन नियमों की जानकारी होनी ही चाहिए ताकि स्टेशन पर या ट्रेन में रेलवे का कोई स्टाफ आपको परेशान ना कर सके. नियमों की जानकारी के अभाव में न सिर्फ टीटी पेनाल्टी वसूलेगा बल्कि आपकी यात्रा का खर्चा भी बढ़ जाएगा.

वैसे तो अब डिजिटल जमाना है. ज्यादातर मुसाफिर ट्रेन की यात्रा करते समय अपना टिकट जेब नहीं मोबाइल में लेकर चलते हैं. फिर भी बड़ी संख्या में लोग टिकट खिड़की से टिकट बुक कराकर या खरीदकर भी यात्रा करते हैं. ट्रेन की यात्रा करते समय अगर आपकी जेब में रखा टिकट कहीं गुम हो जाए तो पूरी यात्रा का मजा चौपट हो जाता है. पैसा खर्च करने के बाद भी ध्यान गेट पर ही लगा रहता है कि कहीं टीटी तो नहीं आ रहा.

रेल यात्रियों के लिए सुविधाएं

अगर आप सोच रहे हैं कि टिकट खोने पर आपको टीटी पकड़ लेगा, मोटा जुर्माना लगेगा, सभी लोगों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी वो अलग. तो आप गलत हैं. नियम कहता है कि अगर आपका टिकट गुम हो गया है तो टिकट जांच करने वाला आपको बिना टिकट नहीं ठहरा सकता, ना ही मोटा जुर्माना वसूल सकता है.

दरअसल रेलवे (Indian Railways) अपने यात्रियों को कई तरह की सुविधा देता है. बस आपको इन नियमों की जानकारी होनी चाहिए. ताकि स्टेशन पर या ट्रेन में रेलवे का कोई स्टाफ आपको परेशान ना कर सके. नियमों की जानकारी होने पर आप टीटीई को फालतू पैसा देने से बच सकते हैं.

इसी तरह टिकट खोने का भी रेलवे में अलग से नियम हैं. लेकिन, नियमों की जानकारी नहीं होने पर टिकट चेक (Ticket checking) करने वाला फायदा उठाता है और जुर्माने को तौर पर वसूली कर सकता है.

ऐसे मिल जाएगा नया टिकट

आपका टिकट खो गया है और आपके मोबाइल में भी टिकट नहीं है तो आप मात्र 50 रुपए का जुर्माना देकर नया टिकट हासिल कर सकते हैं. टिकट खोने की दशा में तुरंत TTE से संपर्क करें और उसे पूरी बात बताए तथा नया टिकट जारी करने के लिए कहें. इस पर TTE कुछ अतिरिक्त चार्ज लेकर नया टिकट जारी कर सकता है.

वहीं अगर रिजर्वेशन चार्ट बन जाने से पहले अगर आप अपने टिकट गुम होने की सूचना देते हैं तो आधे ही चार्ज के साथ आपको नया टिकट जारी कर दिया जाएगा.

बड़े काम का प्लेटफॉर्म टिकट

अगर आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट (Platform ticket) है और आपके किसी कारणवश ट्रेन में यात्रा करनी पड़ जाए तो यह टिकट आपके लिए बहुत काम का साबित होगा. आप ट्रेन में चल रहे TTE से मिलें और जहां तक की यात्रा करनी है, वहां का टिकट जारी करवा सकते हैं. ऐसे में TTE टिकट के किराए के साथ एक निश्चित पेनल्टी लेकर आपको टिकट जारी कर सकता है. प्लेटफॉर्म टिकट के आधार पर TTE उसी स्टेशन से टिकट बनाएगा जहां से आपने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है.

ये भी पढ़ें

EPFO Pension: माता-पिता के न होने पर बच्चों को मिलती है पेंशन, जानिए कैसे हासिल होगी रकम?

Personal Loan: आपको चाहिए पर्सनल लोन तो इस तरह आधार और पैन कार्ड की लें मदद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील
खाना-पीना, कैश सब कर लें स्टोर... जानें किस देश के PM ने नागरिकों से की ये अपील

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया, पडिक्कल ने संभाला
राहुल-जायसवाल फ्लॉप, न्यूजीलैंड के खिलाफ भयंकर मुश्किल में टीम इंडिया
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget