एक्सप्लोरर

क्या आप हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने जा रहे हैं? ये सावधानियां रखें, होगा भरपूर फायदा

इंश्योरेंस कराते वक्त कई लोग यह नहीं बताते कि उन्हें शुगर या ब्लडप्रेशर या कोई दूसरी बीमारी है. यह ध्यान रखें कि बीमारियों को छिपाने से आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है .

कोरोना संक्रमण के इस दौर में हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की मांग काफी बढ़ गई है. हर कंपनी अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने में लगी है और ऐसे में मिस सेलिंग का शिकार होने की आशंका बनी रहती है. लेकिन इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदें न कि एजेंट के कहने या कंपनी के पोर्टल में दिए गए सुझावों से प्रभावित होकर. आइए देखते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अपने एम्पलॉयर के कवर के भरोसे न रहें 

बहुत से लोग हेल्थ इंश्योरेंस इसलिए नहीं खरीदते कि उन्हें कंपनी की ओर से कवर मिला हुआ हुआ होता है. उन्हें लगता है कि अलग से प्लान लेने कोई जरूरत नहीं. लेकिन यह याद रखना चाहिए कि नौकरी खत्म होते ही इंश्योरेंस कवर भी खत्म हो जाता है. कोरोना संक्रमण के दौरान बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां गईं. इसके साथ ही उनका इंश्योरेंस कवर भी चला गया. ऐसे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लिहाजा नियोक्ता की ओर से इंश्योरेंस कवर करने के अलावा अपना भी हेल्थ इंश्योरेंस कवर खरीदें.

बीमारियां छिपाने की गलती न करें 

लोग दूसरी बड़ी गलती करते हैं, मेडिकल हिस्ट्री छिपा कर. इंश्योरेंस कराते वक्त लोग यह नहीं बताते कि उन्हें शुगर या ब्लडप्रेशर या कोई दूसरी बीमारी है. यह ध्यान रखें कि बीमारियों को छिपाने से आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है और आपके ऐन वक्त पर अपनी जेब से मेडिकल खर्च चुकाना पड़ सकता है.

जरूरत के हिसाब से पॉलिसी चुनें

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी प्रोडक्ट कई तरह के होते हैं. जरूरी नहीं कि एक प्रोडक्ट आपकी हर जरूरत पूरी करे. यह भी जरूरी नहीं कि आप जिस प्रोडक्ट के लिए पैसे दे रहे हों उसमें आपकी कोई ऐसी जरूरत पूरी होती हो , जिसके लिए आपने इश्योरेंस कराया है. इसलिए स्टेपल हेल्थ प्लान, एक्सीडेंट पॉलिसी, गंभीर बीमारी के लिए स्पेशल कवर आदि कई तरह के हेल्थ प्लान में से आपको सही प्रोडक्ट चुनना होता है. इसलिए प्रोडक्ट के बेनिफिट्स के बारे में पूरी तरह पढ़ें और तब इसका चुनाव करें.

छोटे खर्चों के लिए क्लेम न करें

कुछ लोग हेल्थ इंश्योरेंस को छोटी से छोटी मेडिकल जरूरत का भी वित्तीय समाधान मान लेते हैं. ऐसा करना गलती है. दरअसल पॉलिसी होल्डर अगर बार-बार क्लेम करता है तो वह रिन्यूअल पर नो क्लेम बोनस पाने का हकदार नहीं होता. अगर आप क्लेम नहीं लेते हैं तो यह साल-दर साल जुड़ता जाता है और बढ़ कर प्रीमियम का आधा भी हो जाता है. यानी अगले रीन्यूअल पर आपको आधा ही प्रीमियम देना होता है. इसलिए पॉलिसी क्लेम में सावधानी बरतें.

जानिए कैसे बदले अपने सेंट्रल बैंक के एटीएम कार्ड का पिन, कैसे रखें अपने बैंक खाते में पैसों को सुरक्षित

दुनिया भर में सेंट्रल बैंकों ने 2010 के बाद से पहली बार खूब बेचा सोना: WGC की रिपोर्ट

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget