एक्सप्लोरर

वोडाफोन-आइडिया के प्लान 3 दिसंबर से 42 फीसदी तक हो जाएंगे महंगे, एयरटेल के ग्राहकों को भी लगेगा झटका

कर्ज में चल रही आइडिया-वोडाफोन कंपनी ने अपने कई प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसके बाद एयरटेल ने भी सेवाओं की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने रविवार को अपनी सेवाओं की नयी दरें घोषित की जिनके तहत तीन दिसंबर से उसके विभिन्न काल और डाटा प्लान 42 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे. कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की. कंपनी चार साल में पहली बार दरें बढ़ा रही है. इसके अलावा कंपनी दूसरे सेवा प्रदाता के नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेगी. वोडाफोन-आइडिया के बाद अब एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी 3 दिसंबर के बाद से अपनी सेवाएं महंगी करने वाली है.

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है. नये प्लान देश भर में 3 दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे. ’’

GST कलेक्शन एक बार फिर पहुंचा 1 लाख करोड़ रुपये के पार, टैक्स संग्रह में 6 फीसदी का इजाफा

कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वेलिडिटी वाले नये प्लान की घोषणा की. इस हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 41.2 प्रतिशत तक महंगे हैं. कंपनी ने अनलिमिटेड मोबाइल और डेटा की पेशकश करने वाले प्लान की दरें बढ़ायी है और कुछ नये प्लान की भी पेशकश की है. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि अनलिमिटेड श्रेणी के सभी पुराने प्लान की जगह 3 दिसंबर से नये प्लान लागू हो जाएंगे. कंपनी इस फैसले पर बाजार की प्रतिक्रिया देखने के बाद इनमें संशोधन या नये प्लान की पेशकश कर सकती है.

आने वाले पांच सालों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में होगा 100 लाख करोड़ का निवेश- निर्मला सीतारमण

कंपनी ने सर्वाधिक 41.2 प्रतिशत की वृद्धि सालाना प्लान में की है और अब इसकी दर 1,699 रुपये से बढ़कर 2,399 रुपये हो जाएगी. रोजाना डेढ़ जीबी डेटा की पेशकश के साथ 84 दिन की वैधता वाले प्लान की दर वर्तमान 458 रुपये से 31 प्रतिशत बढ़कर 599 रुपये हो जाएगी. इसी तरह 199 रुपये वाला प्लान अब 249 रुपये का हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि कंपनी के ऊपर करीब 1.17 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का दबाव है. सितंबर तिमाही में कंपनी को 50,921 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. यह किसी भी भारतीय कंपनी को एक तिमाही में हुआ अब तक का सबसे बड़ा घाटा है.

ये भी पढे़ं

सैमसंग इंडिया अपने यूजर्स को देगी एंड्रॉएड 10 का अपडेट, ये मॉडल्स रहेंगे लिस्ट से बाहर

करतारपुर कॉरीडोर: शेख रशीद के बयान पर कैप्टन का पलटवार, कहा- पाक ने नापाक इरादे किए उजागर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget