एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरीडोर: शेख रशीद के बयान पर कैप्टन का पलटवार, कहा- पाक ने नापाक इरादे किए उजागर

पाकिस्तान को जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि ये बयान देकर पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को उजागर किया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद के करतारपुर कॉरिडोर को वाले बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कैप्टन ने कहा कि ये बयान देकर पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को उजागर किया है.

दरअसल, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने शनिवार को दावा किया कि ऐतिहासिक करतारपुर गलियारा शुरु करने का विचार सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का था, और यह बात भारत को हमेशा आहत करती रहेगी. इस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रेल मंत्री शेख राशिद समेत पाकिस्तान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देकर पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को सबके सामने उजागर कर दिया है.

सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व पर भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए 9 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया था. गलियारे के उद्घाटन के दौरान इमरान खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा था, ‘‘मुझे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि यह स्थल इतना महत्त्व रखता है. मुझे एक साल पहले पता चला. मुझे खुशी है कि हम आपके लिए ऐसा कर सके.

जनसभा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू सहित 12,000 से अधिक लोग मौजूद थे. पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया है कि करतारपुर कॉरिडोर प्रधानमंत्री इमरान खान की पहल थी.

हालांकि, पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद जो कि प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं, ने शनिवार को सरकार के दावे के विपरीत कहा कि गलियारे की शुरुआत का विचार सेना प्रमुख जनरल बाजवा था और यह दावा किया कि यह भारत को हमेशा आहत करेगा.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी मंत्री बोले- सेना प्रमुख बाजवा का था करतारपुर गलियारे को शुरू करने का विचार

महाराष्ट्र: फडणवीस को चुना गया नेता प्रतिपक्ष, सीएम बोले- आपको विरोधी नेता नहीं जिम्मेदार नेता कहूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget