एक्सप्लोरर

ICICI Bank Alert: बैंक ग्राहक ध्यान दें, अगर आए ऐसे मैसेज या कॉल तो हो जाएं अलर्ट, वर्ना साफ हो जाएगा अकाउंट

Bank Fraud Alert: बैंकिंग फ्रॉड के लगातार बदलते तरीकों के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने एक नए तरह बैंकिंग फ्रॉड के बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है...

बैंकिंग सेवाओं के डिजिटल होने से लोगों के कामकाज आसान हो गए हैं. कई ऐसे काम, जिनके लिए पहले लोगों को बैंक के ब्रांच में जाना पड़ जाता था, अब घर बैठे चुटकियों में होने लग गए हैं. हालांकि इसके साथ-साथ खतरे भी बढ़े हैं. डिजिटल बैंकिंग फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई और बचत को चपत लगाने वाले शातिर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाते हैं. ऐसे ही एक नए तरीके के बारे में प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को आगाह किया है.

बैंक ने भेजा ईमेल अलर्ट

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को इस बार ईमेल से अलर्ट किया है. ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में बैंक ने बताया है कि अपराधी बैंक कर्मचारी होने का दावा कर लोगों को ठग रहे हैं. बैंक ने ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा है कि अपराधी खुद को बैंक कर्मचारी या अधिकारी बताते हुए संपर्क कर सकते हैं और संवेदनशील जानकारियां मांग सकते हैं. अगर आप उन्हें जानकारी शेयर करने की गलती कर देते हैं तो तुरंत आपको चूना लग जाता है.

बकौल आईसीआईसीआई बैंक, फ्रॉड करने वाले अपराधी आपसे पर्सनल या सेंसिटिव जानकारियां मांग सकते हैं, जो बैंक का कोई कर्मचारी कभी भी ग्राहक से नहीं मांगता है. ईमेल में ग्राहकों को बताया गया है कि अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए क्या सावधानियां बरतने की जरूरत है.

एक गलती पड़ जाएगी भारी

ईमेल में कहा गया है, अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धोने के लिए आपको सिर्फ ये एक गलती भारी पड़ सकती है कि आप बैंक कर्मचारी बनकर फोन करने वाले अपराधी को जानकारियां दे दें. आपको इस तरह के कॉल आ सकते हैं, जिनमें सामने वाला खुद को बैंक का कर्मचारी बताएगा. आपका भरोसा जीतने के लिए वह अपना नाम और एम्पलॉई आईडी भी बता सकता है. आपको भरोसे में लेने के बाद वह आपसे ओटीपी, सीवीवी, कार्ड नंबर, पासवर्ड जैसी जानकारियां मांग सकता है.

दिए जा सकते हैं ऐसे झांसे

आपको झांसा देने के लिए कहा जा सकता है कि आपका क्रेडिट कार्ड अपग्रेड के लिए एलिजिबल है. उसके बाद क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने और क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने के लिए आपसे कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी मांगा जा सकता है. जैसे ही आप उन्हें ये सब बताएंगे, वो आपके कार्ड को खाली कर देंगे. अत: कभी भी कोई पर्सनल या सेंसिटिव जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करें.

इस तरह से करें रिपोर्ट

बैंक कभी भी आपसे ऐसी जानकारियां नहीं मागता है. बैंक कभी भी आपको किसी और बैंक खाते पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए नहीं कहता है. अगर कभी आपको कोई संदेहास्पद फोन आए और इस तरह की जानकारियां मांगी जाए, तत्काल आप उसके बारे में नेशनल साइबर क्राइम को सूचित करें. इसके लिए आप उनकी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या हेल्पलाइल नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सीमेंट बिजनेस में एक और धमाका करेंगे अडानी, अब इस कंपनी को खरीदने की हो सकती है डील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Tech Layoffs: 5 महीने में 1 लाख की छंटनी, 2026 में टेक सेक्टर का सुनहरा दौर खत्म, जानें किन कंपनियों ने दिया बड़ा झटका
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Edible Oil Rules: बाजार से गायब होगा 900 और 950 ML का तेल का पैकेट, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
Bank KYC: केवाईसी के तोड़े नियम, इस बैंक पर RBI ने लगाया भारी भरकम जुर्माना, क्या इसमें है आपका खाता?
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह
IPL स्टार होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी से क्यों पीछे हट रही हैं बड़ी कंपनियां, यह है असली वजह

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget