एक्सप्लोरर

Adani Cement Biz: सीमेंट बिजनेस में एक और धमाका करेंगे अडानी, अब इस कंपनी को खरीदने की हो सकती है डील

Adani Orient Cement Deal: गौतम अडानी को सीमेंट बिजनेस में उतरे बहुत दिन नहीं हुए हैं, लेकिन कम समय में ही वह सीमेंट उद्योग के बड़े नाम बन चुके हैं. यह डील उनकी भूमिका और अहम बना सकती है...

देश के सबसे अमीर व्यक्तियों और सबसे प्रमुख उद्योगपतियों में एक गौतम अडानी सीमेंट उद्योग में एक नया धमाका कर सकते हैं. सीमेंट उद्योग में उतरने के बाद देखते-देखते पहली पंक्ति में पहुंचने वाले गौतम अडानी के सामने एक नई डील का मौका आया है. अगर ये डील हो जाती है तो सीमेंट उद्योग में गौतम अडानी और उनके अडानी समूह की उपस्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी.

ओरिएंट सीमेंट से मिला है ऑफर

ईटी की एक रिपोर्ट की मानें तो अडानी समूह को ओरिएंट सीमेंट से ऑफर मिला है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि उद्योगपति सीके बिड़ला ने ओरिएंट सीमेंट में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए गौतम अडानी से संपर्क किया है. इससे पहले सीके बिड़ला को अन्य कंपनियों से ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्हें वैल्यूएशन को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते रिजेक्ट किया जा चुका है.

अडानी कर चुके हैं ये बड़ी डील

अगर अडानी समूह और ओरिएंट सीमेंट के बीच डील पर बात बन जाती है तो यह कुछ ही महीनों के भीतर सीमेंट इंडस्ट्री की एक नई बड़ी डील होगी. इससे पहले भी सीमेंट इंडस्ट्री में संतुलन को बदलने वाली डील अडानी ने ही की थी, जब समूह ने होलसिम के भारतीय कारोबार का अधिग्रहण किया था. अडानी और होलसिम की डील पिछले साल सितंबर में पूरी हुई थी. 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की डील में अडानी समूह के हिस्से एसीसी और अंबुजा सीमेंट आई थी. उसके बाद अडानी समूह ने इसी साल अगस्त में सांघी इंडस्ट्रीज के सीमेंट बिजनेस का अधिग्रहण पूरा किया है.

अब अडानी से आगे सिर्फ एक नाम

सीमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो अभी भारत में अडानी समूह से आगे सिर्फ अल्ट्राटेक सीमेंट है. अल्ट्राटेक सीमेंट के पास अभी सालाना 140 मिलियन टन के उत्पादन की क्षमता है, जबकि सालाना 70 मिलियन टन के उत्पादन की क्षमता के साथ अडानी दूसरे नंबर पर हैं. अडानी समूह की योजना है कि साल 2028 तक सीमेंट के कुल उत्पादन को बढ़ाकर 140 मिलियन टन प्रति वर्ष किया जाए. ओरिएंट सीमेंट के अधिग्रहण की डील से अडानी को अपना यह लक्ष्य पाने में मदद मिल सकती है.

इन बाजारों में ओरिएंट की हिस्सेदारी

पूरे देश के हिसाब से देखें तो सीमेंट इंडस्ट्री में अल्ट्राटेक और अडानी के अलावा जेके सीमेंट और श्री सीमेंट जैसी कंपनियां भी पहली कतार में शामिल हैं. वहीं ओरिएंट सीमेंट को देखें तो इसके पास कई राज्यों में बड़ी बाजार हिस्सेदारी है. कंपनी महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बड़ी हिस्सेदारी पर काबिज है. मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी कंपनी के पास अच्छी हिस्सेदारी है. अभी कंपनी की कुल क्षमता करीब 8 मिलियन टन सालाना सीमेंट के उत्पादन की है. यह सांघी इंडस्ट्रीज की 6.1 मिलियन टन सालाना की क्षमता की तुलना में ज्यादा है, जिसे अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट ने खरीदा है.

हालांकि अभी इस प्रस्तावित डील के बारे में आधिकारिक तौर पर न तो अडानी समूह की ओर से कोई टिप्पणी की गई है, न ही ओरिएंट सीमेंट ने कोई आधिकारिक जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें: बिजली-बत्ती गुल होने का खतरा? कोयले से काले हो सकते हैं त्योहार, परेशानी बढ़ाने वाले हैं ये आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती
सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक पेट्रोल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, डीजल में की कटौती

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget