एक्सप्लोरर

ICICI ने EMI को लेकर दी ग्राहकों को राहत, मगर तीन महीने का पूरा इंटरेस्ट देना होगा

ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए मार्च से मई तक की तीन महीने की ईएमआई के पेमेंट पर छूट देने का एलान किया है. ग्राहक इन तीन महीनों की ईएमआई का पेमेंट बाद में कर सकते हैं.

नई दिल्लीः देश के निजी बैंकों में से प्रमुख आईसीआईसीआई बैंक ने भी अब अपने ग्राहकों को उनके लोन की ईएमआई का पेमेंट तीन महीने के लिए टालने की सुविधा दे दी है. आज एक आधिकारिक बयान में बैंक ने ये जानकारी दी है.

आईसीआईसीआई बैंक ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसके तहत कहा गया है कि आईसीआईसीआई बैंक आपके लोन या क्रेडिट के लिए पहले की तरह पेमेंट करने की सुविधा देता है या इसके लिए 31 मई 2020 तक मोराटोरियम की सुविधा देता है. ग्राहक www.icicibank.com पर जाकर अपने पसंद की सुविधा का चुनाव अपने प्रोडक्ट पर कर सकते हैं. अगर आप इसका चुनाव नहीं करते हैं तो बैंक का डिफॉल्ट ऑप्शन आपके लोन या क्रेडिट जैसे प्रोडक्ट पर लागू रहेगा.

आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है और उसमें लिखा है कि वो अपने ग्राहकों को दो विकल्प की सुविधा दे रहा है जिसमें या तो ग्राहक पहले की तरह अपने लोन क्रेडिट का पेमेंट कर सकते हैं या 31 मई 2020 तक के लिए मोराटोरियम का चुनाव कर सकते हैं.

हालांकि इसके साथ ही बैंक ने साफ कर दिया है कि जो लोग मोराटोरियम ऑप्शन का चुनाव करेंगे उन्हें 1 मार्च से 31 मई तक के पीरियड के आउटस्टैंडिंग अमाउंट के ब्याज को देना होगा.

कैसे ले सकते हैं ग्राहक इस सुविधा का लाभ इसके लिए ग्राहकों को या तो आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा या या फिर ग्राहक उस लिंक पर जा सकते हैं जो बैंक ने आपके साथ शेयर किया है चाहे वो एसएमएस के जरिए हो या ई-मेल के जरिए हो.

कई दूसरे बैंक भी दे चुके हैं छूट बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और इंडियन बैंक ने भी ट्विटर के जरिए ये एलान कर दिया है कि इन बैंकों के ग्राहक अपने लोन के 1 मार्च से 31 मई तक के ईएमआई की पेमेंट को देर से दे सकते हैं. बैंकों ने तीन महीनों के लिए ग्राहकों को ईएमआई से छूट दी है लेकिन आईसीआईसीआई बैंक ने साफ कर दिया है कि ग्राहकों को ब्याज देना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget