एक्सप्लोरर

अमेरिकी मार्केट में उछाल, सोने के भाव में गिरावट..., आज क्या रहेगा भारतीय बाजार का हाल, इन 4 चीजों पर रहेगी नजर

Stock Market News: एशियाई बाजारों की अगर बात करें तो अमेरिकी बाजार में पॉजिटिव संकेत के चलते उछाल देखने को मिला है. जापान का निक्केई 225 में 0.96 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और ये 35,204 पर पहुंच गया.

Stock Market News: अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली है. हालांकि, गिफ्ट निफ्टी ने अमेरिकी बाजारों में रातोंरात तेजी के बाद सुस्त से मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत का संकेत दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलान किया है कि वे फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष को नहीं हटाएंगे. इसके अलावा, वॉल स्ट्रीट में चीन पर टैरिफ कम होने की उम्मीदों की वजह से भी तेजी देखने को मिल रहा है.

इससे पहले बुधवार को, एनएसई निफ्टी-50, 182 अंक यानी 0.67% बढ़कर 24,329 पर बंद हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 521 अंक यानी 0.65% बढ़कर 80,117 पर कोराबार किया.

एशियाई मार्केट

एशियाई बाजारों की अगर बात करें तो अमेरिकी स्टॉक मार्केट में पॉजिटिव संकेत के चलते उछाल देखने को मिला है. जापान के निक्केई 225 में 0.96 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली और ये 35,204 पर पहुंच गया. हालांकि, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.55 प्रतिशत की गिरावट आयी है और 2,511.83 पर आ गया. जबकि हांगकांड का हेंगसेंग इंडेक्स 22,072 पर कारोबार किया. चीन का इंडेक्स शंघाई कंपोजिट 3,296 पर कारोबार कर रहा था.

अमेरिकी बाजार

यूएस स्टॉक मार्केट अमेरिकी और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के संकेत से साकारात्मक उम्मीद में है. इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उनका फेडरल चीफ जेरोम पॉवेल को हटाने का कोई इरादा नहीं है. इसका पॉजिटिव रुझान के बाद डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज  419.59 प्वाइंट यानी 1.07 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 39,606.57 पर पहुंच गया. 

S&P 500 में करीब 1.67 प्रतिशत की बढ़त दिखी और ये 5,375.86 पर आ गया. जबकि नैस्डेक कंपोजिट 2.50 प्रतिशत बढ़कर 16,708.05 पर बंद हुआ.

अमेरिकी डॉलर

यूएस डॉलर इंडेक्स (डीएक्सवाई), जो छह विदेशी करेंसी की तुलना में डॉलर की कीमत को आंकता है, इसमें गुरुवार की सुबह 0.11 प्रतिशत की गिरावट आयी है ये 99.77पर था. इंडेक्स ये तय करता है कि प्रमुख करेंसी की तुलना में डॉलर में कमजोरी आयी है या फिर मजबूती. इन छह देशों की करेंसी में ब्रिटिश पॉण्ड, यूरो, स्विडीश क्रोना, जापान का येन, स्विस फ्रेंक इत्याद. 23 अप्रैल को रुपये में 0.25 प्रतिशत की गिरावट आयी है और ये 85.42 पर पहुंचा गया.

सोने के दाम में गिरावट

इधर, गुरुवार को सोने के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आयी है. स्पॉट गोल्ड 3 प्रतिशत टूटकर 3281.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि यूएस ग्लोड फ्यूचर में 3.7 प्रतिशत की कमी आयी है और ये 3294.10 डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रहा है.

ये भी पढ़ें: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील मैन्युफैक्टरिंग कंपनी में होने वाली है छंटनी, जानें लक्ष्मी मित्तल क्यों उठा रहे ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tax से सरकार की तिजोरी फुल, जून में बंपर GST कलेक्शन- अब सस्ती होंगी चीजें या ज्यादा कर वसूली से बढ़ेगी महंगाई?
Tax से सरकार की तिजोरी फुल, जून में बंपर GST कलेक्शन- अब सस्ती होंगी चीजें या ज्यादा कर वसूली से बढ़ेगी महंगाई?
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 150.8 पर पहुंचा मई का AICPI-IW, डीए में 3% की बढ़ोतरी तय!
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: 150.8 पर पहुंचा मई का AICPI-IW, डीए में 3% की बढ़ोतरी तय!
महीना शुरू होते ही बड़ी गिरावट! जेट फ्यूल की कम हुई कीमत, क्या अब सस्ता होगा हवाई सफर?
महीना शुरू होते ही बड़ी गिरावट! जेट फ्यूल की कम हुई कीमत, क्या अब सस्ता होगा हवाई सफर?
साथ है सिर्फ हैंड बैग तो सस्ता मिलेगा फ्लाइट टिकट, इस एयरलाइन ने ग्राहकों को दिया तोहफा
साथ है सिर्फ हैंड बैग तो सस्ता मिलेगा फ्लाइट टिकट, इस एयरलाइन ने ग्राहकों को दिया तोहफा

वीडियोज

Pak Af Drone Attack: अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा! कितनी मचाई तबाही? ABPLIVE
Mahakumbh के दौरान भी हुई थी राम मंदिर में चोरी
देशभर में मानसून का तांडव, कई शहर जलमग्न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
एस श्रीसंत से हटा बैन, क्या अब होगी क्रिकेट में वापसी? जानें क्या है पूरा मामला
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
भारत-पाकिस्तान खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
भारत-PAK खत्म करें टेंशन, खोलें एयरस्पेस... 100+ दिग्गजों ने PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Embed widget