एक्सप्लोरर

Housing Sales: गुरुग्राम में जनवरी-मार्च में घरों की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 23 फीसदी घटी

Housing Sales: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नए हाउसिंग प्रोजकेट्स की पेशकश में कमी, लोन की दरों में बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग और प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने से घरों की बिक्री में गिरावट आई है.

Housing Sales: देश में घरों की बिक्री को लेकर ऐसा आंकड़ा आया है जो घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर साबित हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख आवास बाजार गुरुग्राम में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की बिक्री 10 फीसदी बढ़ी है. हालांकि, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की मांग 23 फीसदी घटी है. संपत्ति सलाहकार एनारॉक ने यह जानकारी दी. बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, लग्जरी घरों की मजबूत मांग से गुरुग्राम में बिक्री बढ़ी है.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के घरों की बिकी को लेकर आया ये आंकड़ा

एनारॉक ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नई परियोजनाओं की पेशकश में कमी, ऋण दरों में बढ़ोतरी के बीच कमजोर मांग और संपत्ति के दाम बढ़ने से घरों की बिक्री में गिरावट आई है. एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में घरों की बिक्री जनवरी-मार्च के दौरान 10 फीसदी बढ़कर 9,750 इकाई रही. एक साल पहले इसी अवधि में 8,850 संपत्तियां बिकी थीं.

दिल्ली-गाजियाबाद में घटी घरों की बिक्री

हालांकि, इस दौरान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 4,250 यूनिट्स की बिक्री हुई. यह बिक्री आंकड़ा जनवरी-मार्च, 2022 के 5,495 इकाइयों से 23 फीसदी कम है. वहीं दिल्ली और गाजियाबाद जैसे दिल्ली-एनसीआर के अन्य बाजारों में आलोच्य अवधि के दौरान घरों की बिक्री 4,490 इकाइयों से 30 फीसदी गिरकर 3,160 इकाई रह गई. कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में घरों की बिक्री बीती तिमाही में घटकर 17,160 इकाई रह गई. एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 18,835 इकाई का रहा था.

क्या कहना है एनारॉक का

एनारॉक के शोध प्रमुख प्रशांत ठाकुर ने बताया, "इस गिरावट का कारण किफायती खंड के घर खरीदारों की सीमित कमाई है, जो अभी तक कोविड-पूर्व ​​​​स्तर तक नहीं पहुंच पाई है." उन्होंने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही में गुरुग्राम में महंगे और लग्जरी घरों की मांग मजबूत रही है.

ये भी पढ़ें

FPI: अडानी ग्रुप में लगे पैसे की बदौलत मार्च में बढ़ा विदेशी निवेश, FPI ने भारतीय शेयर बाजार में डाले 7,936 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget