एक्सप्लोरर

Real Estate Sector: 2022 में प्रॉपर्टी की कीमतों में आ सकता है सबसे बड़ा उछाल, जबरदस्त डिमांड और लागत बढ़ने के चलते बढ़ेंगी कीमतें

Housing Prices To Rise: कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद हाउसिंग डिमांड में आई तेजी और बिल्डिंग मटेरियल की कीमतों में उछाल के चलते हाउसिंग प्राइसेज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.  

Property Prices To Go Up: अगर आप इस वर्ष अपने सपनों का घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी. इस वर्ष पूरे देश में प्रॉपर्टी की कीमतों में 7.5 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं 2023 और 2024 में 6 फीसदी के दर से प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आने की संभावना है. इस वर्ष हाउसिंग डिमांड में तेजी तो आएगी ही साथ ही हाउसिंग कीमतों में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. दरअसल कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद हाउसिंग डिमांड में आई तेजी और बिल्डिंग मटेरियल की कीमतों में उछाल के चलते हाउसिंग प्राइसेज में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.  

महंगी हो रही प्रॉपर्टी
हाल ही में क्रेडाई-कोलियर्स-लियासेस फोरॉस ( Credai-Colliers-Liases Foras) हाउसिंग प्राइस ट्रैकर रिपोर्ट 2022 के कहा गया है कि देश में प्रॉपर्टी की कीमतों ( Property Prices ) में उछाल देखी जा रही है. साल 2022 की पहली तिमाही जनवरी से मार्च के बीच देश में औसतन रेसिडेंशियल कीमतों ( Residential Prices) में 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. सबसे ज्यादा इस अवधि में  दिल्ली - एनसीआर में औसतन 11.3 फीसदी हाउसिंग प्राइसेज में इजाफा हुआ है. जबकि न्यू मुंबई ( New Mumbai) और वेस्टर्न सबर्ब ( Western Suburbs) में 9 से 10 फीसदी हाउसिंग प्राइसेज बढ़ी है.  हैदराबाद में 9 फीसदी तो अहमदाबाद में 8 फीसदी बीते वर्ष के मुकाबले हाउसिंग कीमतें बढ़ी हैं. कोलकाता में 6 फीसदी तो पुणे में 3 फीसदी प्रॉपर्टी की कीमतें रेसिडेंशियल हाउसिंग प्राइसेज बढ़ी है. 


होमबायर को लुभा रहा महंगा घर 
वहीं होमबायर का फोकसम अब अफोर्डेबल हाउसिंग से शिफ्ट होकर बड़े और लग्जरी घरों की तरफ जा रहा है. घर खरीदारों का फोकस अब 40 लाख रुपये से कम कीमत वाले अफोर्डेबल हाउसिंग की जगह 40 से 80 लाख रुपये के बीच के घर और 80 लाख से 1.50 करोड़ रुपये के घरों की तरफ शिफ्ट हो रहा है. हाई-नेट-वर्थ व्यक्तियों (HNI) के बीच भारत में Sotheby's International Realty द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि  बड़ी संख्या ने HNI अगले दो वर्षों में लक्जरी घरें खरीदने की चाहत रखते हैं. जिसमें बड़े अपार्टमेंट के साथ परिसर में एक अलग खेलने का एरिया, क्लब हाउस होगा, साथ ही इसके परिसर में स्वास्थ्य क्लीनिक, सुपरमार्केट और बैंक शाखाएं भी होंगी. सुधार कोविड -19 महामारी के बाद लोगों की प्राथमिकताएं भी बदल गई हैं वो ऐसी जगह प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं जहां सभी सुविधाएं मौजूद हो.  ताकि भविष्य में होने वाले किसी भी लॉकडाउन या 'वर्क फ्रॉम होम' के कारण निवासियों को असुविधा कम हो. 


रियल एस्टेट सेक्टर की चिंता 
बहरहाल हाउसिंग सेक्टर सरकार द्वारा स्टील के एक्सपोर्ट पर नकेल कसने और सीमेंट सप्लाई बढ़ाने के कोशिशों के मद्देनजर खुश है. रियल एस्टेट सेक्टर कमोडिटी की बढ़ती कीमतों से परेशान है पर उसे लगता है कि इससे सेक्टर को फायदा होगा. बहरहाल होम लोन पर बढ़ती ब्याज दरें जरुर हाउसिंग सेक्टर की चिंता बढ़ा रहा है. वहीं आरबीआई जून महीने में मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेगा जिसमें फिर से ब्याज दरें बढ़ाने जाने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे हुआ तो होम लोन और महंगा होगा. 

यह भी पढ़ें:

Know IAS & Professor Salary: जानिए एक IAS और प्रोफेसर में किसकी सैलेरी होती है ज्यादा?

Crude Oil Price Hike: यूरोपीय यूनियन के इस फैसले के बाद फिर कच्चे तेल के दामों में उबाल, 124 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget