एक्सप्लोरर

Crude Oil Price Hike: यूरोपीय यूनियन के इस फैसले के बाद फिर कच्चे तेल के दामों में उबाल, 124 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कीमत

Crude Oil Price: क्रूड ऑयल 123.80 डॉलर बैरल पर कारोबार कर रहा है. ब्रूसेल्स में 27 यूरोपीय यूनियन के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें रूस से आयात होने वाले कच्चे तेल पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया है. 

Crude Oil Price Hike: यूरोपीय यूनियन ने 2022 के आखिर तक रूस से आयात होने वाले कच्चे तेल पर बैन लगाने का फैसला  किया जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आग लग गई है. यूरोपीय यूनियन के इस फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम 124 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल फिलहाल 123.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. दरअसल ब्रूसेल्स में 27 यूरोपीय यूनियन के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें 2022 के अंत तक रूस से आयात होने वाले दो तिहाई कच्चे तेल पर बैन लगाने का निर्णय लिया गया है. 

भारत के लिए झटका 
यूरोपीय यूनियन के इस फैसले ये यूरोपीय देशों की तो मुश्किलें बढ़ेंगी जो 35 फीसदी कच्चे तेल के लिए रूस पर निर्भर हैं. लेकिन भारत की मुसीबत भी बढ़ने वाली है. क्योंकि भारत को कच्चे तेल के दामों में उछाल के बाद महंगे दामों पर कच्चा तेल खऱीदना होगा. देश में एक फिर महंगा पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है. जिससे ना केवल आम लोगों की लोगों की जेब पर भार पड़ेगा बल्कि महंगाई में भी इजाफा होगा. भारत में पहले ही 22 मार्च से 6 अप्रैल 2022 के बीच 10 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल डीजल महंगा हो चुका है. हालांकि सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी किया है. पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति तो डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी को घटाया गया है. लेकिन कच्चे तेल के कीमतों में जिस प्रकार की तेजी आई है तो ऐसे में फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है. जिसके महंगाई और भी बढ़ सकती है. वैसे भी सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल बेचने पर भारी नुकसान उठाना पड़ रह रहा है.


चीन में लॉकडाउन में ढील देने के चलते दामों में उबाल
इससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 2008 के बाद पहली बार 139 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा था. रूस से कच्चे तेल के आयात पर बैन लगाने के फैसले से तो तेजी है ही साथ ही चीन मे कोरोना के चलते लगाये गए लॉकडाउन में ढील दिए जाने के चलते भी कच्चे तेल के दामों में उछाल है. दरअसल चीन में लॉकडाउन में ढील देने से कच्चे तेल की मांग बढ़ेगी और सप्लाई में कमी के चलते कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है. 


जानें क्या फिलहाल पेट्रोल डीजल की कीमत
चार मेट्रो में पेट्रोल डीजल के दामों पर नजर डालें तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये में मिल रहा है.  मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 प्रति लीटर में मिल रहा है.

 

यह भी पढ़ें:
GDP Data for 4th Quarter: आज आयेंगे 2021-22 के चौथी तिमाही के GDP के आंकड़े, 3.5 फीसदी रह सकता है GDP

PMEGP: खुशखबरी! 40 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, रोजगार योजना को FY 2025-26 तक बढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?
आधार कार्ड पर ₹3 लाख का लोन? सावधान! कहीं आप भी तो नहीं हो रहे इस बड़े घोटाले का शिकार?
Snapchat News: स्नैपचैट पर छंटनी की गाज, सैंकड़ों नौकरियां खत्म, कंपनी क्यों कम कर रही है स्टॉफ?
Snapchat News: स्नैपचैट पर छंटनी की गाज, सैंकड़ों नौकरियां खत्म, कंपनी क्यों कम कर रही है स्टॉफ?
क्या UPI ट्रांजेक्शन बिगाड़ सकते हैं आपका सिबिल स्कोर? डिजिटल पेमेंट करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
क्या UPI ट्रांजेक्शन बिगाड़ सकते हैं आपका सिबिल स्कोर? डिजिटल पेमेंट करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर
20 लाख बैरल तेल लेकर गुजरात पहुंचा ईरानी जहाज, लेकिन भारत ने लेने से किया इनकार, क्या है कारण?
20 लाख बैरल तेल लेकर गुजरात पहुंचा ईरानी जहाज, लेकिन भारत ने लेने से किया इनकार, क्या है कारण?

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget