एक्सप्लोरर

Housing Prices: बेंगलुरु में घरों की कीमत हुई दोगुनी, द्वारका एक्सप्रेसवे ने भी प्रॉपर्टी मार्केट में लगाई आग 

Real Estate: रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी इलाकों में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है. इन इलाकों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं इसलिए लोग ज्यादा पैसा चुकाने को भी तैयार हैं.

Real Estate: देश भर में मकानों की कीमतें कोविड महामारी के बाद तेजी से बढ़ रही हैं. देश के बड़े शहरों में तो हाल और भी बुरा है. इनमें भी बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के रेट ने सबको चौंका दिया है. बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमतें सबसे ज्यादा लगभग 90 फीसदी और दिल्ली एनसीआर में भी 79 फीसदी बढ़ चुकी हैं. इसके चलते घर खरीदने वालों का सपना आसानी से पूरा होता नहीं दिखाई देता है. 

साल 2020 के बाद से हाउसिंग मार्केट में आई तेजी

एनरॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 के बाद से हाउसिंग मार्केट में यह तेजी आनी शुरू हुई है. बेंगलुरु के बगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक सबसे ज्यादा कीमतें बढ़ी हैं. बगलुरु इलाके में घरों की कीमत साल 2019 में 4,300 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से उछाल मारकर साल 2024 की पहली छमाही में 8,151 रुपये पर पहुंच चुकी हैं. हैदराबाद का कोकापेट एरिया 89 फीसदी बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर है. यहां घरों की कीमत 4,750 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 9,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट पर पहुंच गई हैं. बेंगलुरु का ही व्हाइटफील्ड इलाका देश में तीसरे नंबर पर रहा है. यहां मकानों के रेट 80 फीसदी बढ़े हैं.  यहां घरों की कीमत 4,765 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 8,600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट पर पहुंच गई हैं. 

द्वारका एक्सप्रेसवे के चलते आया जबरदस्त उछाल 

दिल्ली-एनसीआर में भी स्थिति कुछ ज्यादा अलग नहीं है. यहां द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) के नजदीक घरों की कीमत 79 फीसदी बढ़ चुकी है. यहां 5,359 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के बजाय अब 9,600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट रेट चुकाना पड़ रहा है. टॉप 5 महंगे इलाकों में बेंगलुरु का ही सरजापुर इलाका भी शामिल है. यहां मकानों के रेट 5,870 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 9,300 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो चुके हैं. टॉप 10 महंगे इलाकों में हैदराबाद का बचुपल्ली और तेल्लापुर, मुंबई मेट्रोपॉलिटिन एरिया का डोम्बिवली और न्यू गुरुग्राम भी शामिल हैं.  

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने बढ़ा दिए प्रॉपर्टी के रेट 

एनरॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि इन सभी इलाकों में तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ है. इसका असर रियल एस्टेट मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है. इन इलाकों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं इसलिए लोग ज्यादा पैसा चुकाने को भी तैयार हैं. द्वारका एक्सप्रेसवे बन जाने से लोगों को तेजी से सफर करने का मौका मिला है. इसकी वजह से प्रॉपर्टी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल आया है. यह इलाका एयरपोर्ट से भी नजदीक है.

ये भी पढ़ें 

Unified Pension Scheme: अगर 10 साल से पहले हो गए रिटायर तो कितनी मिलेगी पेंशन, जानिए क्या कहते हैं UPS के रूल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget