एक्सप्लोरर

घर, परिवार, दौलत सब छोड़ा... भोले बाबा की भक्ति में लीन होकर साधु बना जापान का बिजनेस टायकून

Hoshi Takayuki: 41 साल के होशी ताकायुकी पहले बिजनेसमैन थे, लेकिन अब वह साधु बन चुके हैं. टोक्यो में अपना करोड़ों का बिजनेस छोड़ वह भारत आकर बस गए हैं और भगवान शिव की भक्ति में लीन हो गए हैं.

Hoshi Takayuki: आध्यात्म के रास्ते चलकर सांसारिक मोह-माया का त्याग देने वालों के बारे में हममें से कई ने पढ़ा या देखा है. आप हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोले बाबा की भक्ति में इतना लीन हो गया कि अपना घर-परिवार, देश, अरबों की दौलत सब कुछ पीछे छोड़ दिया. यहां 41 साल के होशी ताकायुकी की बात की जा रही है, जो जापान के रहने वाले हैं. बिजनेसमैन से साधु बने ताकायुकी टोक्यो में अपना कारोबार वगैरह छोड़ हिंदू धर्म को अपना लिया और शिव की भक्ति में लग गए. 

नंगे पैर कांवड़ लेकर चले होशी 

होशी ताकायुकी अभी अपने आध्यात्मिक नाम बाल कुंभ गुरुमुनि से जाने जाते हैं. हाल ही में उन्हें उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा वस्त्र पहने नंगे पैर चलते देखा गया था. जुलाई में ताकायुकी अपने 20 जापानी शिष्यों के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए भारत लौटे और गंगा जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने चल दिए. अपने साथी कांवड़ियों का ख्याल रखते हुए उन्होंने देहरादून में दो दिवसीय भोजन शिविर का भी आयोजन किया, जहां सभी भक्तों को नि:शुल्क भोजन परोसा गया.

कैसे एकाएक बदल गए होशी ताकायुकी? 

ताकायुकी के आध्यात्मिक सफर की शुरुआत दो दशक पहले तमिलनाडु की यात्रा करने के दौरान शुरू हुई थी. यहां उन्होंने नाड़ी ज्योतिष का अभ्यास किया. यह एक प्राचीन पद्धति है जो ताड़पत्र पांडुलिपियों के माध्यम से व्यक्ति के भूत और भविष्य का पता लगाने का दावा करती है. रिपोर्टों के मुताबिक, इसी दौरान उन्हें अपने पिछले जन्म के बारे में पता चला. ताकायुकी को बताया गया था कि पिछले जन्म में एक आध्यात्मिक साधक के रूप में उनका हिमालय में वास था और उनका हिंदू धर्म में वापस लौटना तय था. 

इसका पता लगने के बाद उन्हें उत्तराखंड में अपने पिछले जीवन के बारे में एक सपना आया. इसके बाद ताकायुकी ने बिजनेस से अपने हाथ खींच लिए. ब्यूटी प्रोडक्ट्स की उनकी 15 दुकानों की चेन थी, जिसे उन्होंने किसी और को सौंप दिया और पूरी तरह से भक्ति में डूब गए. 

अपने गांव की है तलाश

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ताकायुकी ने बताया, ''मुझे देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव है. मेरा मानना है कि मैंने अपना पिछला जीवन यहीं बिताया है और मैं अभी भी पहाड़ों में अपने गांव की तलाश में हूं.'' उन्होंने टोक्यो में अपने घर को भी शिव मंदिर में बदल दिया और हाल ही में भगवान शिव को समर्पित एक और मंदिर का निर्माण कराया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ताकायुकी ने शिव मंदिर बनाने के लिए पुडुचेरी में 35 एकड़ जमीन पहले ही खरीद ली है. खबर है कि उनका प्लान जल्द ही उत्तराखंड में एक आश्रम बनाने का है. 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 

1 अगस्त से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा इसका कितना असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget