एक्सप्लोरर

HMA Agro का आ रहा है IPO, तय हुआ प्राइस बैंड; 480 करोड़ जुटाने की है योजना

HMA Agro IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाना चाहते हैं तो एचएमए एग्रो अपना आईपीओ लेकर आ रही है. इस आईपीओ का साइज 480 करोड़ रुपये है.

HMA Agro IPO: अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जल्द ही एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Industries) आईपीओ के जरिए मार्केट से पैसे जुटाने वाली है. यह आईपीओ निवेशकों के लिए 20 जून को खुलेगा और 23 जून तक आप इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं. वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह 19 जून को ही खुल जाएगा. जिन लोगों को शेयर अलॉट नहीं किए जाएंगे उन्हें 30 जून से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं 3 जुलाई को निवेशकों को इक्विटी शेयर्स डीमैट खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे.

प्राइस बैंड कितना तय हुआ?

गौरतलब है कि एचएमए एग्रो आईपीओ का साइज 480 करोड़ रुपये है. इस आईपीओ में से 150 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं 330 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जाएंगे. इस ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के द्वारा कंपनी के प्रमोटर्स और शेयरहोल्डर्स अपने शेयरों को बेचेंगे. जो प्रमोटर्स आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी को बेचने वाले हैं उनमें वाजिट अहमद, गुलजार अहमद, मोहम्मद महमूद कुरैशी, मोहम्मद अशरफ कुरैशी, जुल्फिकार अहमद कुरैशी और परवेज आलम हैं. इस आईपीओ में शेयर का प्राइस बैंड 555 से 595 रुपये प्रति शेयर किया गया है.

आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का क्या करेगी कंपनी?

ध्यान देने वाली बात ये है फ्रेश शेयर के जरिए जुटाई गई राशि को कंपनी खुद के लिए इस्तेमाल करेगी. इसमें से 135 करोड़ रुपये कंपनी वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं अगर सबसे अधिक प्राइस बैंड से कंपनी का आकलन किया जाता है तो कंपनी की कुल वैल्यूएन 2,780 करोड़ रुपये आंकी जाएगी.

क्या करती है कंपनी?

HMA Agro इंडस्ट्रीज भारत से भैंस के मांस और उसके प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है. भैंस के मांस के बिजनेस में इस कंपनी की करीब 10 फीसदी की बड़ी हिस्सेदारी है. यह कंपनी भारत से भैंस मांस को यूएई, इराक, सऊदी अरब, ओमान, बहरीन, जॉर्डन, मिस्र, वियतनाम, मलेशिया, खाड़ी देशों और कई अफ्रीकी देशों में एक्सपोर्ट करती है. कंपनी की वित्त वर्ष 2021 में 3,083.19 करोड़ रुपये थी. वहीं इस दौरान कुल प्रॉफिट 11.62 करोड़ रुपये था. 

ये भी पढ़ें-

बस 15 लाख हुए खर्च और इस शख्स ने बसा लिया अपना अलग देश, जानें कैसे किया ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget