एक्सप्लोरर

HUL: हिन्दुस्तान यूनिलीवर अलग करेगी आइस्क्रीम बिजनेस और बनाएगी नई कंपनी, ये होगा नाम

Hindustan Unilever Demerger: मल्टीनेशनल कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर भारत में अपने आइस्क्रीम बिजनेस को अलग करने जा रही है. इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी अलग से होगी.

HUL Icecream Biz: आइस्क्रीम का नाम सुनते ही किसके मुंह में पानी नहीं आ जाता है. लेकिन वही आइस्क्रीम जब निवेशकों को बाजार का स्वाद भी बढ़ाने लगे तो फिर क्या कहने. कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. हिन्दुस्तान यूनिलीवर भारत में अपने आइस्क्रीम बिजनेस को अलग करने जा रही है. इस कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग भी अलग से होगी. इस नई कंपनी का नाम Quality Wall’s होगा. क्वालिटी वॉल्स हिन्दुस्तान यूनिलीवर की सब्सिडियरी के रूप में शेयर बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी. निवेशकों को हिन्दुस्तान यूनिलीवर की करेंट होल्डिंग के तय अनुपात में क्वालिटी वॉल्स के शेयर में हिस्सेदारी मिलेगी.

स्वतंत्र कमेटी की सिफारिश पर लिया फैसला

यूनिलीवर के आइस्क्रीम बिजनेस के डीमर्जर के बाद बनी कंपनी का नाम Quality Wall’s (India) Ltd. होगा. यह फैसला एक स्वतंत्र कमेटी की सिफारिश पर लिया गया है. क्वालिटी वॉल्स का संचालन हिन्दुस्तान यूनिलीवर से बिल्कुल अलग एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में होगा. हिन्दुस्तान यूनिलीवर की रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि कंपनी की ओर से 25 नवंबर को ही आइस्क्रीम बिजनेस के डी मर्जर का फैसला लिया गया था. इस कमेटी का गठन सितंबर 2024 में किया गया था.

इसमें कहा गया था कि आइस्क्रीम बिजनेस का बाकी एफएमसीजी प्रॉडक्ट से अपना एक अलग ऑपरेटिंग मॉडल है. इसमें कोल्ड चेन मेंटेन करने से लेकर बिजनेस के भी अलग तरीके हैं. इनका एफएमसीजी के बाकी कारोबार से तालमेल नहीं बैठ पाता है. इसलिए इसे एक अलग कंपनी के तहत संचालित करने में ही फायदा है. एचयूएल इसके 100 फीसदी शेयर को जारी करेगा और उसे सब्स्क्राइब भी करेगा. 

कोरनेटो और मैग्नम आइस्क्रीम पर होगी नई कंपनी की छाप

लोगों के मनपसंद रहे कोरनेटो और मैग्नम ब्रांड वाली आइस्क्रीम पर क्वालिटी वॉल्स की ही छाप रहेगी. ज्ञात हो कि हिंदुस्तान यूनिलीवर की पैरेंट कंपनी यूनिलीवर पीएलसी ने अपने आइस्क्रीम बिजनेस को पूरी दुनिया में अलग करने का फैसला लिया था. भारत में भी इसी कड़ी के तहत नई कंपनी को अलग किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

डी मार्ट चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट के CEO नेविली नोरोन्हा छोड़ेंगे गद्दी, यूनिलीवर के अंशुल असावा लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाट ग्रुप से जुड़ा है नाम
हर शेयर पर 110717 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, टाट ग्रुप से जुड़ा है नाम
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
बेंगलुरु में 2 लाख सैलरी वाले भी खुद को मान रहे गरीब, टेंशन में कट रही लाइफ
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपयाय
कच्चे तेल में गिरावट का असर, डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग
एशियाई बाजारों में हाहाकार के बीच मजबूत भारतीय शेयर बाजार, हरे निशान पर हुई ओपेनिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget