एक्सप्लोरर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम को रिकॉर्ड मुनाफा, हर दो शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल के बाद अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने का ऐलान किया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कहा कि उसे 31 मार्च को खत्म हुए कारोबारी साल 2016-17 के दौरान 6209 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. ये 2015-16 के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा है. कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. यानि 10 रुपये के सम मूल्य वाले हर दो शेयर पर 10 रुपये सम मूल्य का एक शेयर मिलेगा.

इसके साथ ही कंपनी ने 1 रुपये 10 पैसे की दर से अंतिम डिविडेंड देने का भी प्रस्ताव किया है. इसे मिलाकर बीते कारोबारी साल के दौरान निवेशकों को कुल मिलाकर हर एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड मिला. बोनस शेयर और डिविडेंड का फायदा कंपनी के 1,54,746 शेयरधारकों को मिलेगा. इसमें से 1,47,207 शेयरधारक छोटे शेयर धारक हैं जिनके पास दो लाख रुपये या उससे कम मूल्य के शेयर हैं.

मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर कंपनी के सीएमडी मुकेश कुमार सुराणा का कहना है कि बिक्री में बढ़ोतरी, बेहतर कार्यक्षमता और पेट्रोलियम प्रोडक्ट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बदलाव का फायदा मिला. इसके साथ रिफाइनरी की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई जिसका फायदा कंपनी के बैलेंश शीट को मिला.

कंपनी का कहना है कि सभी पेट्रोलियम प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ी. अब उम्मीद है कि उज्जवला योजना के बाद घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी की बिक्री और बढ़ेगी. उज्जवला योजना के तहत अब तक दो करोड़ से भी ज्यादा घरेलू रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं जिसमें एचपीसीएल की हिस्सेदारी 53 लाख रही.

पेट्रोल-डीजल की रोजाना कीमत तय करने के बारे में पूछे जाने पर सुराणा ने कहा कि अभी तक नतीजे अच्छे मिले हैं. अब देश भर में इसे लागू करने के लिए जरुरी तकनीकी आधार तैयार किया जा रहा है. ध्यान रहे कि पांच शहरों (चंडीगढ, जमशेदपुर, उदयपुर, विशाखापत्तनम और पुड्डुचेरी) में पहली मई से प्रायोगिक तौर पर रोज कीमत तय करने की व्यवस्था शुरु की गई. उस समय सरकार ने संकेत दिए थे कि प्रयोग की सफलता के आधार पर पूरे देश में रोजाना के आधार पर कीमत तय करने की व्यवस्था साल के अंत तक लागू की जा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget