एक्सप्लोरर

निवेशकों की बल्ले-बल्ले! शेयर बाजार में हाईवे IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 67% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग; लगा अपर सर्किट

Highway Infrastructure IPO Price: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने 60 परसेंट की बढ़त के साथ ओपेनिंग की. बीएसई पर शेयर की लिस्टिंग 117 रुपये पर हुई और एनएसई पर यह 15 रुपये पर कारोबार कर रहा. 

Highway Infrastructure Share Price: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार में दमदार शुरुआत की. बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी के शेयरों ने 60 परसेंट की बढ़त के साथ ओपेनिंग की. बीएसई पर शेयर की लिस्टिंग 117 रुपये पर हुई, जो इसके आईपीओ प्राइस 70 रुपये से 67.14 परसेंट अधिक है. इसी तरह से एनएसई पर भी यह 60 परसेंट की बढ़त के साथ 115 रुपये पर कारोबार कर रहा. 

लिस्टिंग के बाद शेयरों की कीमत तेजी से बढ़ रही है क्योंकि इसने बीएसई पर 122.84 रुपये पर 5 परसेंट के अपर सर्किट को छू लिया है. यानी कि इसकी लिस्टिंग पर कुल मिलाकर निवेशकों को 75.49 परसेंट का मुनाफा हुआ है. 

हाईवे इंफ्रा आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का इश्यू 7 अगस्त, 2025 को बंद हुआ. आईपीओ को निवेशकों से जोरदार रिस्पॉन्स मिला. इसे कुल मिलाकर 300.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. आईपीओ को 1.60 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4.82 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं.

योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के हिस्से को 420.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसके लिए रिजर्व्ड 22.92 लाख शेयरों के मुकाबले 96.43 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं. क्यूआईबी में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और बीमा कंपनियों सहित घरेलू वित्तीय संस्थानों ने 40.31 करोड़ अधिक शेयरों की बोली लगाने के साथ मजबूत मांग का नेतृत्व किया.

इसके बाद 38.31 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाने के साथ अन्य और 17.70 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाने के साथ विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. 

गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) कैटेगरी में भी इसकी काफी डिमांड रही. इस श्रेणी में इसे 447.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. वहीं, रिटेल निवेशकों (RIIs) से इसे 155.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. 

शेयर पर दांव लगाना सही या नहीं? 

आनंद राठी के रिसर्च हेड नरेंद्र सोलंकी का कहना है कि 31 मई, 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 6,663.0 मिलियन रुपये का रहा. इनमें से टोलवे कलेक्शन सेगमेंट से 595.3 मिलियन रुपये और ईपीसी इन्फ्रा-डिवीजन से 6,067.8 मिलियन रुपये शामिल रहे. उन्होंने कहा, "मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखते हुए हमें उम्मीद है कि कंपनी अपने इश्यू प्राइस से प्रीमियम पर लिस्टेड होगी."

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

ये भी पढ़ें: 

अब बिना FAT के नहीं जेनरेट होगा UAN, EPFO के नए नियम से 2 दिन में 1000 से ज्यादा उम्मीदवारों का रूका सिलेक्शन प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget