एक्सप्लोरर

इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग में तेजी, त्योहारी सीजन में दोगुनी हुई Hero Electric की सेल

Electric Vehicles in India: हीरो इलेक्ट्रिक की त्योहारी सीजन की खुदरा बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुना से अधिक होकर 24,000 इकाई रही है.

Hero Electric Sale: हीरो इलेक्ट्रिक की त्योहारी सीजन (एक अक्टूबर से 15 नवंबर) की खुदरा बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दोगुना से अधिक होकर 24,000 इकाई रही है. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है. वहीं, पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 11,339 वाहन बेचे थे.

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ी मांग
कंपनी ने कहा कि फेम दो (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्टिक वेहिकल्स इन इंडिया) नीति में हालिया संशोधन से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है. इस नीति के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया पर अग्रिम प्रोत्साहन दिया जाता है. 

कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी
हीरो इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिंदर गिल ने कहा, ‘‘इस सीजन में हमें अपने शोरूम पर दो स्पष्ट संकेत देखने को मिले. बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पेट्रोल बाइक की तुलना में हीरो ई-बाइक को प्राथमिकता दी. वहीं, बड़ी संख्या में ग्राहकों ने पर्यावरण और टिकाऊ क्षमता की वजह से ऐसी बाइक खरीदीं.’’

इन शहरों में बढ़ी मांग
आपको बता दें इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग टियर 1 शहरों में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में ई-स्कूटर की सबसे अधिक मांग देखी गई, इसके बाद अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई और कोलकाता का स्थान है. टियर 2 शहरों की बात करें तो मैसूर, इंदौर, जयपुर, सूरत, आगरा, जोधपुर, सांगली, वडोदरा, नासिक और चंडीगढ़, ई-स्कूटर की मांग के मामले में टॉप -10 शामिल थे. इलेक्ट्रिक कारों की मांग के मामले में शीर्ष तीन टियर 1 शहर थे- मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु. इसके बाद हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता का स्थान है.

हालांकि, जब ई-मोटरसाइकिलों की मांग की बात आई तो यह प्रवृत्ति उलट गई, जहां टियर 2 शहरों ने टियर 1 शहरों को पीछे छोड़ दिया. सूरत, राजकोट, अमरावती, नागपुर, विजयवाड़ा, सलेम, कोल्हापुर, पांडिचेरी, वाराणसी और भावनगर टॉप-10 टियर -2 शहर थे, जबकि टियर 1 शहरों में सबसे अधिक मांग मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में देखी गई.

यह भी पढ़ें: 
इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत की खबर! इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ रेट में होगा सुधार: Goldman Sachs 

क्रिप्टोकरेंसी पर बैन के लिए शीतकालीन सत्र में सरकार ला रही है बिल, घोषणा के बाद क्रिप्टो बाजार में भारी गिरावट, जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget