एक्सप्लोरर

GST on Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर कितना कम होगा टैक्स? जीएसटी काउंसिल के हाथों में अंतिम फैसला

Health Insurance GST: अगर इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी की दर को कम किया जाता है तो उससे हेल्थ इंश्योरेंस सस्ता हो जाएगा, लेकिन दूसरी ओर सरकार की कमाई पर भी असर देखा जाएगा.

Health Insurance GST: हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी के मुद्दे पर हंगामे के बीच टैक्स की दर कम करने का निर्णय अब जीएसटी काउंसिल के पाले में चला गया है. जीएसटी काउंसिल की बैठक 9 सितंबर को होने वाली है और केवल 4 दिन बचे हैं जब आपको हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स से कितनी राहत मिलेगी, उसका फैसला हो जाएगा. फिटमेंट कमिटी ने प्रीमियम को एक दम से कम करने का सुझाव देने से बचते हुए काउंसिल को कई विकल्पों का सुझाव दिया है और अंतिम निर्णय उसी के हिस्से में छोड़ दिया है. 

नितिन गडकरी भी कर चुके हैं ये डिमांड

जीएसटी काउंसिल नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है. इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है. विपक्षी पार्टियां तो इस पर हंगामा कर ही रही हैं, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. बीते दिनों उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी कम करने को लेकर वित्त मंत्रालय को पत्र भी लिखा था.

फिटमेंट कमिटी ने काउंसिल पर छोड़ा फैसला

फिटमेंट कमिटी इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी की दर में बदलाव पर विचार कर रही थी. इस कमिटी में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों के राजस्व अधिकारी शामिल होते हैं. कमिटी ने अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल के ऊपर छोड़ते हुए विभिन्न विकल्पों का सुझाव दिया है. कमिटी ने अपने सुझाव में यह भी बताया है कि उसके द्वारा गए सुझाए गए विकल्पों को आजमाने की स्थिति में राजस्व पर किस तरह का असर हो सकता है.

जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव

अभी हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने जीएसटी की दर को घटाकर 5 फीसदी (बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के) करने का प्रस्ताव दिया है. अगर प्रीमियम पर जीएसटी की दर को कम किया जाता है, तो ऐसे में हर किसी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना सस्ता हो जाएगा, क्योंकि उन्हें कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा.

सरकार को अभी हो रही इतनी कमाई

वित्त वर्ष 2022-23 के आंकड़े बताते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम का टोटल आंकड़ा 90 हजार करोड़ रुपये के पार रहा था. 90,032 करोड़ रुपये के टोटल प्रीमियम कलेक्शन में इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस का अकेले का योगदान 35,300 करोड़ रुपये का रहा था. जीएसटी की मौजूदा 18 फीसदी दर के हिसाब से इस प्रीमियम कलेक्शन पर सरकार को टैक्स के रूप में 6,354 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. टैक्स की दर कम करने से सरकार का यह राजस्व प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: सस्ता होगा इंश्योरेंस? नितिन गडकरी ने निर्मला सीतारमण को लिखी चिट्ठी, हो सकता है बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget