एक्सप्लोरर

इस म्यूचुअल फंड ने बना दिया 1 लाख का 1 करोड़, आप SIP के जरिए भी कर सकते हैं निवेश

HDFC Flexi Cap Fund: 29 नवंबर 2024 तक, अगर किसी ने इस फंड की शुरुआत में 1 लाख का निवेश किया होता, तो वह अब तक वह बढ़कर लगभग 1.88 करोड़ रुपये हो गया होता.

कुछ म्यूचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को बीते कुछ वर्षों में शानदार रिटर्न दिया है. इन्हीं में से एक है HDFC Flexi Cap Fund. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज, मिड और स्मॉल कैप वाली कंपनियों में निवेश करती है. हाल ही में इसने अपनी 30वीं सालगिरह पूरी कर ली है.

दरअसल, HDFC Flexi Cap Fund 1 जनवरी 1995 को शुरू हुआ था और तब से निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म प्रॉपर्टी बनाने में सक्षम साबित हुआ है. इस फंड ने अब तक 19.13% का सालाना औसत रिटर्न (CAGR) दिया है.

1 लाख का बना 1.88 करोड़

29 नवंबर 2024 तक, अगर किसी ने इस फंड की शुरुआत यानी 1995 में 1 लाख का निवेश किया होता, तो वह अब तक वह बढ़कर लगभग 1.88 करोड़ रुपये हो गया होता. सबसे बड़ी बात कि यह NIFTY 500 TRI के बेंचमार्क से 1.52 करोड़ ज्यादा है. इसके अलावा, अगर हर महीने 10,000 रुपये की SIP के जरिए भी किसी ने इस फंड में निवेश किया होता तो (कुल निवेश 35.90 लाख रुपये होती) जो रिटर्न के साथ अब बढ़कर लगभग 20.65 करोड़ रुपये हो गई होती.

इसमें निवेश करना कैसा होगा

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, HDFC Flexi Cap Fund का निवेश ऐसा कंपनियों में है जो लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. इसके अलावा फंड की बॉटम-अप निवेश प्रक्रिया भी मजबूत कंपनियों पर आधारित है, जो मिड टर्म और लॉन्ग टर्म में रिटर्न दे सकती हैं.

इसके अलावा HDFC Flexi Cap Fund के पास डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो है. यानी यह फंड अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग सेक्टर्स और सेगमेंट्स के बीच बांटकर निवेश करता है, जिससे जोखिम को कम करने और स्टेबल रिटर्न में मदद मिलती है.

लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए हो सकता है सही

आंकड़ों से पता चलता है कि HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न दिए हैं. इसके अलावा इस फंड के डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ने निवेशकों को बाजार के जोखिमों से भी बचाया है. हालांकि, इस तरह के फंड में कई बार बाजार की ऊंच-नीच का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि अगर आप इक्विटी में निवेश कर रहे हैं तो हाई रिस्क बर्दाश्त करने की क्षमता जरूर रखिए.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Anil Ambani का जलवा 2025 में भी कायम, इस कंपनी ने चुका दिया करोड़ों का कर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget