एक्सप्लोरर

HDB Financial Services: आईपीओ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार HDFC, 12500 करोड़ रुपये का होगा एचडीबी का आईपीओ 

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. इस आईपीओ के जरिए वह अपनी हिस्सेदारी भी कम करेगा. 

HDFC Bank: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी की ओर से बड़ा आईपीओ मार्केट में एंट्री लेने वाला है. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार को बताया कि एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) का आईपीओ 12,500 करोड़ रुपये (1.5 अरब डॉलर) का होगा. एचडीएफसी बैंक इसमें अपनी 10 हजार करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेगा. एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में फिलहाल 94.6 फीसदी हिस्सेदारी है. 

एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद आ रहा आईपीओ

एचडीएफसी बैंक ने कहा कि आईपीओ से जुड़ी जानकारियां कुछ दिनों बाद दी जाएंगी. पिछले महीने ही एचडीएफसी बैंक ने एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को मंजूरी दी थी. इस आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 10 हजार करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा. यह एचडीएफसी ग्रुप की तरफ से 6 साल बाद कोई आईपीओ आ रहा है. एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 2007 में हुई थी. यह कंपनी सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन उपलब्ध कराती है. इसकी देशभर में करीब 1,680 ब्रांच हैं. 

आरबीआई के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही लिस्टिंग 

एचडीएफसी बैंक को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग आरबीआई (RBI) के नए नियमों की वजह से करनी पड़ रही है. आरबीआई ने साल 2022 में आदेश दिया था कि देश की सभी अपर लेयर एनबीएफसी (NBFC) को सितंबर, 2025 तक स्टॉक मार्केट पर लिस्ट करना ही होगा. इसके चलते कई बड़ी एनबीएफसी को आईपीओ की तैयारी करनी पड़ रही है. इनमें टाटा संस (Tata Sons) जैसी दिग्गज कंपनी भी शामिल थी. मगर, उन्होंने अपना एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर कर दिया है. 

इस साल 269 कंपनियों ने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए

इस साल आईपीओ की बहार आई हुई है. अब तक करीब 269 कंपनियां अपने आईपीओ ला चुकी हैं. इन्होंने मार्केट से 12.57 अरब डॉलर जुटाए हैं. पिछले साल कंपनियों ने आईपीओ के जरिए मार्केट से 7.42 अरब डॉलर जुटाए थे. बड़ी कंपनियों में बजाज ग्रुप की बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) की लिस्टिंग हो चुकी है. साथ ही अभी हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) का 3.3 अरब डॉलर का आईपीओ खुला हुआ है.

ये भी पढ़ें 

Aviation Sector: बम की अफवाहों से एयरलाइन्स की टूट रही कमर, हर फर्जी धमकी पर डूब रहे करोड़ों रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
Airlines News: सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर
सामान फेंक 55000 का ट्राइपॉड तोड़ा, मुआवजा दिया सिर्फ 5000, एयर इंडिया पर भड़का पैसेंजर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget