एक्सप्लोरर

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के ग्राहक अलर्ट हों, UPI में दिक्कत से Gpay-पेटीएम से भी पेमेंट नहीं होगा- जानें किस समय

HDFC Bank UPI: एचडीएफसी बैंक ने यूपीआई डाउनटाइम के बारे में ग्राहकों को मेल भेजकर सूचित किया है और बताया है कि उसकी यूपीआई सेवाएं कुछ समय काम नहीं करने वाली हैं...

देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के ग्राहकों के लिए एक जरूरी अपडेट है. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक के ग्राहकों को कुछ घंटों के लिए यूपीआई पेमेंट करने में दिक्कतें आने वाली हैं. एचडीएफसी बैंक के ग्राहक उस दौरान कई थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप से भी पेमेंट नहीं कर पाएंगे.

3 घंटे काम नहीं करेंगी यूपीआई की सेवाएं

एचडीएफसी बैंक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसकी यूपीआई सर्विसेज के लिए मेंटनेंस शेड्यूल्ड है. मेंटनेंस का काम 3 घंटे तक चलने वाला है. शेड्यूल्ड मेंटनेंस के 3 घंटों के दौरान एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सेवाएं काम नहीं करेंगी. उसके चलते एचडीएफसी बैंक के ग्राहक अपने आधिकारिक बैंकिंग ऐप समेत जीपे (गूगलपे), व्हाट्सऐप पे, पेटीएम जैसे थर्ड पार्टी ऐप से यूपीआई के जरिए लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

इस दौरान चलेगा बैंक सर्विसेज का मेंटनेंस

भारत के सबसे बड़े बैंक ने यूपीआई सर्विसेज के लिए शेड्यूल्ड मेंटनेंस का समय 10 अगस्त की रात में 2 बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट का तय किया है. यानी आज रात के ढाई बजे से सुबह के साढ़े पांच बजे तक के तीन घंटों के दौरान एचडीएफसी बैंक की यूपीआई सेवाएं काम नहीं करेंगी. बैंक ने मेंटनेंस के लिए रात का समय चुना है, ताकि उसके यूजर्स को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े. आम तौर पर बैंक मेंटनेंस के काम रात में ही करते हैं.

मेंटनेंस के बाद बेहतर होंगी सेवाएं

इस मेंटनेंस के बाद एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए यूपीआई सेवाएं बेहतर होने वाली हैं. एचडीएफसी बैंक का कहना है कि यूपीआई डाउनटाइम से उसे अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. प्राइवेट बैंक ने यूपीआई डाउनटाइम के बारे में अपने सभी ग्राहकों को मेल भेजकर सूचित कर दिया है.

मेंटनेंस के दौरान नहीं कर पाएंगे ये काम

बैंक के द्वारा मेल पर दी गई जानकारी के अनुसार, शेड्यूल्ड मेंटनेंस के 3 घंटों के दौरान एचडीएफसी बैंक के करेंट एंड सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन अनुपलब्ध रहेंगे. उसके अलावा एचडीएफसी बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप व एचडीएफसी बैंक अकाउंट से लिंक्ड जीपे, व्हाट्सऐप पे, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस और मोबिक्विक अकाउंट से भी फाइनेंशियल या नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं किए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपीआई लाइट को बढ़ावा देगा आरबीआई, छोटे ट्रांजेक्शन हो जाएंगे आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?
रोजर फेडरर से छीना अरबपति का टैग, शेयर बाजार से कैसे हुआ करोड़ों का नुकसान?
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
पटरी से उतरी शेयर बाजार की गाड़ी, ग्लोबल दबाव से हुआ लाल; सेंसेक्स 78000 के नीचे
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
अमेरिका से लेकर पाकिस्तान, महंगाई की आग में जल रहे कई देश; 'सेफ जोन' में भारत
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget