एक्सप्लोरर

Cash Deposit Charges: HDFC के खाते में पैसा जमा करने पर बैंक लेगा ज्‍यादा चार्ज, देखें क्या है कारण

HDFC बैंक ने कैश ड‍िपॉज‍िट पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक की तरफ से बढ़ाए चार्ज 1 नवंबर से लागू होने वाले है.

HDFC Cash Deposit Charges : अगर आपका खाता देश की प्राइवेट सेक्‍टर की सबसे बड़ी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है. तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आपको पता होना चाहिए कि बैंक ने नकदी  जमा करने पर चार्जेज को बड़ा दिया है. देशभर में इस बैंक के लाखों-करोड़ों ग्राहक हैं और ये हर द‍िन ट्रांजेक्‍शन करते हैं. 

1 नवंबर से लागू होगा नियम 
HDFC बैंक की तरफ से प‍िछले द‍िनों एमसीएलआर (MCLR) आधार‍ित लोन पर ब्‍याज दर बढ़ाए जाने के बाद अब बैंक ने कैश ड‍िपॉज‍िट पर लगने वाले चार्ज को बढ़ाने का फैसला किया है. बैंक की तरफ से बढ़ाए गए चार्ज 1 नवंबर से लागू होने वाले है. कैश ड‍िपॉज‍िट पर लगने वाले ये चार्ज फ्री ल‍िम‍िट खत्‍म होने के बाद वसूले जायेंगे.

इन खातों पर लगेंगे चार्ज
HDFC बैंक की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार अध‍िकतर चार्ज करंट अकाउंट (Current Account), एसेट करंट अकाउंट (Asset Current Account), एक्‍ट‍िव करंट अकाउंट (Active Current Account), प्‍लस करंट अकाउंट (Plus Current Account), प्रीम‍ियम करंट अकाउंट (Premium Current Account), रेग्‍युलर करंट अकाउंट (Regular Current Account), ई-कॉमर्स करंट अकाउंट (E-Commerce Current Account), प्रोफेशनल करंट अकाउंट (Professional Current Account), एग्री करंट अकाउंट (Agri Current Account), ट्रेड करंट अकाउंट (Trade Current Account), फ्लैक्‍सी करंट अकाउंट (Flexi Current Account), हॉस्‍प‍िटल / नर्स‍िंग होम (Hospital / Nursing Home), मर्चेंट एडवांटेज करंट अकाउंट (Merchant Advantage Current Account) आद‍ि पर लगाए हैं.

ऐसे देना होगा चार्ज
बैंक की तरफ से पहले फ्री लि‍म‍िट के बाद 3 रुपये प्रत‍ि 1000 या कम से कम 50 रुपये एक ट्रांजेक्‍शन पर ल‍िए जाते थे. लेक‍िन अब 1 नवंबर से बैंक की तरफ से 3.5 रुपये प्रत‍ि 1000 वसूले जाएंगे. हालांक‍ि प्रत‍ि ट्रांजेक्‍शन लगने वाला चार्ज 50 रुपये ही है.

सेव‍िंग अकाउंट पर कोई चार्ज नहीं
आपको बता दें कि एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने ऐसे करंट अकाउंट होल्‍डर्स का चार्ज बढ़ा दिया है. जिन्‍होंने कोई खास सर्व‍िस ली है. बैंक की तरफ से सेव‍िंग अकाउंट (Savings Account) पर लगने वाले चार्ज में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया है. इससे पहले एक्‍स‍िस बैंक (Axis Bank), एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और फेडरल बैंक (Federal Bank) ने एमसीएलआर आधारि‍त ब्‍याज दर में इजाफा क‍िया गया है.

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani Update: मुकेश अंबानी ने फिर दुबई के पाम जुमेराह में खरीदी 1350 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन
धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन
अमेजन ने की टिकटॉक की कॉपी, तो अब कंपनी ने बना दिया नया शॉपिंग ऐप, जानें मामला
अमेजन ने की टिकटॉक की कॉपी, तो अब कंपनी ने बना दिया नया शॉपिंग ऐप, जानें मामला
वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget