एक्सप्लोरर

SmartHub Vyapar App: HDFC बैंक ने छोटे दुकानदारों के लिए लॉन्च किया स्पेशल ऐप! घर बैठे लोन समेत मिलेगी कई सुविधाएं

HDFC Bank App: HDFC बैंक ने इस ऐप को लॉन्च करते वक्त यह जानकारी दी है कि इस ऐप के जरिए देश के व्यापारियों को डिजिटल व्यवस्था से जुड़ने में मदद मिलेगी. इस ऐप से आप बिजनेस लोन के लिए अप्लाई कर पाएंगे.

SmartHub Vyapar App of HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)  ने अपने ग्राहकों के लिए कई डिजिटल सुविधाएं (Digital Facility) लॉन्‍च की है. अब बैंक ने कारोबारियों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम है स्मार्ट हब व्‍यापार ऐप (SmartHub Vyapar App). इस ऐप के जरिए छोटे बिजनेस मैन न सिर्फ आसानी से डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) कर पाएंगे बल्कि वह अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आसानी से लोन भी ले पाएंगे. इस ऐप में आपको 25 से अधिक सर्विसेज मिलती है. यह आपको बैंकिंग और बिजनेस सॉल्यूशन प्रदान करने का वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म है.

छोटे व्यापारियों को मिलेगी मदद
HDFC बैंक ने इस ऐप को लॉन्च करते वक्त यह जानकारी दी है कि इस ऐप के जरिए देश के छोटे व्यापारियों को डिजिटल व्यवस्था से जुड़ने में मदद मिलेगी. वह इस ऐप से आसानी से बिजनेस लोन (Business Loan) के लिए अप्लाई कर पाएंगे और इसके साथ ही डिजिटल पेमेंट करने और स्वीकार करने में भी आसानी रहेगी. गौरतलब है कि देश में डिजिटलाइजेशन (Digitalisation) बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ ही बैंकों की भी यह कोशिश है कि देश के हर वर्ग तक डिजिटल बैंकिंग सुविधा को पहुंचाया जा सके. व्यापारी वर्ग के डिजिटल व्यवस्था से जुड़ने पर देश की इकॉनमी को बूस्ट मिलेगा और पैसे की लेन देन आसान हो जाएगा.  

Vyapar ऐप में डाटा रहेगा सुरक्षित
इस ऐप को लॉन्च करते वक्त एचडीएफसी बैंक ने यह भी कहा है कि यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है. इसमें यूजर्स के डाटा को किसी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा क्योंकि यह डाटा पूरी तरह से एन्क्रिप्ट होता है. इसमें यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स और बैंकिंग डिटेल्स जैसे अकाउंट नंबर, क्रेडिट और डेबिट कार्ड डिटेल्स (Credit and Debit Card Details) आदि जानकारी को बेहद सुरक्षित तरीके से रखा जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ समय में डेटा प्राइवेसी को लेकर यूजर्स के बीच चिताएं बढ़ी है. ऐसे में Vyapar ऐप इस चिताओं को दूर करता है.

Vyapar ऐप में यूजर्स को मिलेगी यह सुविधाएं-
इस ऐप के जरिए छोटे व्यापारी QR से पेमेंट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, टैप एन पे आदि कई तरह के डिजिटल माध्यम से पेमेंट रिसीव कर पाएंगे. इसके साथ ही अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए वह बैंक को लोन एप्लीकेशन भी दे पाएंगे. इस ऐप के जरिए लोन अप्रूवल प्रोसेस भी तेज होगा. बिजनेस लोन के अलावा आप क्रेडिट कार्ड पर लोन और ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी (Bank Overdraft Facility) का लाभ भी उठा पाएंगे. इस ऐप के जरिए आप एफडी (FD) और क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपको इस ऐप को यूज करते वक्त किसी तरह की परेशानी होती हैं तो आप 24 घंटे अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए चैटबॉट पर बात कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

PNB Rupay Select Card: यूपीआई से पीएनबी के रुपे कार्ड को लिंक करके छोटे दुकानों पर भी करें क्रेडिट कार्ड से पेमेंट! जानें कार्ड के चार्ज और फायदे

PM Awas Yojana: पीएम आवास योजना की नई लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम, ये स्टेप करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
इंडोनेशिया के शेयर बाजार में हाहाकार, 28 साल की सबसे बड़ी गिरावट
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
त्योहारों से पहले महंगा हुआ चावल-दाल, रसोई का बजट बिगाड़ेंगी बढ़ती कीमतें
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा
बिस्कुट में चोकर, दूध में मिला डिटर्जेंट? FSSAI ने 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget