एक्सप्लोरर

HDFC Bank KYC Fraud: इस बैंक में है खाता तो हो जाएं सावधान, केवाईसी के नाम पर हो रही धोखाधड़ी

Fraud Alert: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी करने वालों को लेकर सावधान किया है. बैंक के ग्राहकों के साथ केवाईसी के नाम पर फ्रॉड किए जा रहे हैं.

डिजिटल होती अर्थव्यवस्था (Digital Economy) और बैंकिंग (Digital Banking) के बदलते स्वरूप के बीच धोखाधड़ी (Online Fraud) करने के तरीकों में भी बदलाव आया है. जैसे-जैसे लोग ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online TRansaction) करने लगे हैं, ठगी करने के तरीके भी ऑनलाइन हो गए हैं. कभी कार्ड के ब्लॉक होने के नाम पर तो कभी कोई लॉटरी निकलने के नाम पर मासूम लोगों की गाढ़ी कमाई गायब कर दी जाती है. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ग्राहकों को ठगी के एक ऐसे ही नए तरीके को लेकर सावधान किया है.

केवाईसी के नाम पर धोखाधड़ी

दरअसल शातिर ठगों का गिरोह इन दिनों एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को निशाना बना रहा है. अगर आप भी एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो सावधान हो जाइए. ठगी के इस नए तरीके में एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को केवाईसी के नाम पर डराया जा रहा है और फिर उन्हें चूना लगाया जा रहा है. ऐसे ग्राहकों को ठग पहले बताते हैं कि उनकी केवाईसी समाप्त हो गई है. फिर से केवाईसी कराने के नाम पर ठग लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर दे रहे हैं.

ग्राहकों को मिल रहे ऐसे मैसेज

एचडीएफसी बैंक के कई ग्राहकों को बीते दिनों में कथित केवाईसी को लेकर मैसेज मिले हैं. अलग-अलग नंबरों से भेजे जा रहे मैसेज में ग्राहकों को कहा जा रहा है कि उनकी केवाईसी नहीं हुई है या केवाईसी एक्सपायर हो गई है. लोगों को भेजे जा रहे मैसेज इस प्रकार के हैं, आपके एचडीएफसी बैंक अकाउंट के लिए केवाईसी बाकी है. इस लिंक पर क्लिक कर इसे अपडेट करें, वर्ना आपका अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा.

बैंक ने किया अलर्ट

एचडीएफसी बैंक ने इसे लेकर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने कहा है कि केवाईसी या पैन अपडेट करने को लेकर मिल रहे संदिग्ध मैसेजों पर ध्यान न दें और उसके साथ भेजे रहे लिंक्स पर भूलकर भी क्लिक न करें. ऐसे ठगों से खुद को बचाएं. हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बैंक की ओर से ऑफिशियल आईडी HDFCBK/HDFCBN से मैसेज भेजे जाएंगे और लिंक hdfcbk.io से शुरू होगा.

सावधानी ही है बचाव

बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि किसी अन्य आईडी से भेजे गए मैसेजों पर ध्यान नहीं दें. इसके साथ ही गलत लग रहे लिंक्स पर भी क्लिक नहीं करें. अगर आप यह सावधानी नहीं बरतेंगे तो अपनी गाढ़ी कमाई और जमापूंजी से हाथ धो बैंठेंगे.

इस तरीके से भी हो रही ठगी

आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में बिजली कनेक्शन के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की गई है. लोगों को बताया जाता है कि उनका बिजली बिल जमा नहीं हुआ है और जल्दी जमा नहीं कराने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा. इसमें भी जमा कराने के लिए एक लिंक दिया जाता है. जो लोग झांसे में आ जाते हैं, उन्हें ठग चूना लगा देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
लगातार 5 दिन से बढ़ रही कीमत, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच 89 डॉलर के पार क्रूड ऑयल
12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? जानें अपने शहर का ताजा रेट
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget